अपनी हल्दी में बेधड़क होकर नाचीं सुरभि ज्योति, होने वाले पति संग दिए रोमांटिक पोज, देखें PHOTOS

Surbhi Jyoti Haldi Ceremony: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि सुरभि ज्योति ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह शादी करने जा रही हैं। बीती रात उन्होंने मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थीं। मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरों ने तो आते ही तारीफें बटोरीं, वहीं अब एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस की हल्दी की तस्वीरें छू लेंगी दिल
जी हां, हाल ही में सुरभि ज्योति ने अपने इंस्टा हैंडल पर हल्दी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुरभि और सुमित की फैमिली इस फंक्शन को जमकर एंजॉय कर रही हैं। कभी परिवार वाले ग्रुप फोटो खिंचवाते नजर आते हैं तो कभी जमकर डांस करते दिख रहे हैं।
हल्दी की तस्वीरें देख फैन्स ने लगाई कमेंट की लंबी लाइन
वहीं सुरभि ज्योति भी कभी अपने होने वाले पति को हल्दी लगाती नजर आ रही हैं तो कभी वह बेधड़क डांस करती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर पसंद की जाने वाली सुरभि ज्योति की इन हल्दी तस्वीरों पर यूजर्स तो कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- बहुत ही खूबसूरत दिख रही हो सुरभि तो वहीं दूसरे ने कहा मानना पड़ना परफेक्ट कपल हैं दोनों।
जानें कौन हैं सुरभि ज्योति के होने वाले पति
आपको बता दें कि सुरभि अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी करने जा रही हैं। सुमित भी एक्टर हैं। वह 'वार्निंग', 'क्या बकवास है', 'बबलू हैप्पी है', '14 फेरे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह वेब शोज और टीवी रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 4' का हिस्सा रह चुके हैं। सुमित कई टीवी एडवरटाइज़मेंट में भी नजर आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











