Surbhi Chandna का धूमधाम से हुआ रोका, फंक्शन और इंविटेशन की तैयारियों को देख खुला रह जाएगा मुंह

Surbhi Chandna's Roka Ceremony Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर खास चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने काम और ग्लैमरस लुक के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में आ गई हैं। जी हां, नागिन एक्ट्रेस सुरभि अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बता दें कि उनकी शादी बेहद ही खास होने वाली हैं क्योंकि यह एक डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। फिलहाल तो बता दें कि एक्ट्रेस की हाल ही में रोका सेरेमनी हुई है जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर भी शेयर किया है जो फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
सुरभि ने धूम धाम से किया रोका
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि तीन पीस श्रग प्लाजो ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस सेरेमनी में उनके परिवार वाले रीति रिवाजों के साथ रस्में करता दिख रहा है। वहीं एक्ट्रेस सुरभि अपने हर फंक्शन को इंजॉय करती दिख रही हैं। कभी सुरभि डांस करती नजर आती हैं तो कभी अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिख रही है। शेयर किए गए वीडियो में सुरभि लिखती हैं- सितंबर हम दोनों के लिए बहुत खास महीना है हम दोनों का जन्मदिन एक ही महीने में पड़ता है और हमारे बीच सिर्फ दो दिन का अंतर है हमने तय किया कि अगर हम सितंबर में अपना रोका करेंगे तो यह और भी खास होगा विचार यह था कि गोवा में 3 दिनों तक रोका टियन (रोका + छुट्टियां) मनाई जाए और हमने शर्मा और चंदना परिवार के साथ खूब मौज-मस्ती की और ऊपर से आशीर्वाद मिला। 13 साल बाद 18.09.2023 को आखिरकार इस पर मुहर लग गई।
वायरल हो रहा इंविटेशन वीडियो
जी हां, इसका मतलब साफ है कि सुरभि का रोका सितंबर में ही हो चुका है और उन्होंने शादी के कुछ दिनों पहले इस खूबसूरत पल को फैन्स के साथ साझा किया है सुरभि के रोके इंविटेशन का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जो बोहो थीम पर आधारित है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस इस महीने के अंत में या मार्च के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगी। उनकी प्री वेडिंग फंक्शन भी जल्द शुरू होने जा रहे हैं। फिलहाल तो फैन्स अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को उनके नए सफर के लिए बधाई देते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











