इश्कबाज फैंस के लिए शिवाय और अनिका का आखिरी Video, दिल धड़कने लगेगा

By Prachi Dixit

इश्कबाज सीजन 2 बिना सुरभि चंदना के टीवी पर वापसी कर चुका है। नकुल मेहता शिवांश की भूमिका में है। टीआरपी पर अपनी दोबारा पकड़ बनाने के लिए नकुल के अपोजिट दो एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।

हालांकि सुरभि यानी कि अनिका की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है। ये वीडियो इसकी साफ गवाही दे रहा है। टीवी की सुपरहिट यादगार जोड़ी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में अनिका और शिवाय का नाम टॅाप पर है।

तभी तो अभी तक दोनों को साथ में देखना फैंस के लिए मस्ट वॅाच बन जाता है। बीते दिन नकुल मेहता का जन्मदिन रहा। इस मौके पर सुरभि और नकुल का ये आखिरी वीडियो बतौर किरदार वायरल हो रहा है।

Nakul Mehta, Surbhi Chandna

ये वीडियो अनिका के आखिरी दिन के शूटिंग खत्म होने के बाद का है। जहां पर नकुल और सुरभि का ये अंदाज देखकर फैंस का दिल धड़कने लगेगा। दोनों इस दौरान वीडियो में इमोशनल भी दिखाई दे रहे हैं।

इश्कबाज के नए सीजन के टीआरपी का हाल आने वाले दिनों में क्या होगा। यह कह पाना मुश्किल है। लेकिन शिवाय और अनिका की जोड़ी सुपरहिट और हमेशा रहेगी। यहां देखिए फैंस के लिए खास VIDEO और दोनों की अनदेखी तस्वीरें..

एक और खास वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X