..................... Surbhi Chandna To Marry Her Boyfriend Karan Sharma In March 2024 After Ira Khan And Rakul Preet - Hindi Filmibeat

इरा खान और रकुल के बाद ये मशहूर टीवी एक्ट्रेस भी अपने बॉयफ्रेंड संग लेगी सात फेरे, शादी की तारीख आई सामने!

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna Wedding: टीवी की दुनिया में आए दिन कुछ होता है। यहां पर सेलेब्स अपने प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की वजह से फैंस का अटेंशन खींचते रहते हैं। टेलीविजन की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। सूत्रों से खबर आई है कि इरा खान और रकुल प्रीत सिंह की शादी के बाद अब सुरभि चंदना भी जल्द ही अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं।

सुरभि चंदना जल्द लेंगी सात फेरे-

टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना वैसे तो पिछले काफी दिनों से बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड करण शर्मा को डेट कर रही हैं। 13 साल तक एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता सबसे छुपाकर रखा था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है।

कई बार पार्टी में, वेकेशन में जाते हुए और डिनर डेट पर सुरभि बॉयफ्रेंड करण शर्मा के संग देखी गई हैं। पैपराजी के सामने भी एक्ट्रेस अक्सर अपने बॉयफ्रेंड संग जमकर पोज देती हैं। सोशल मीडिया पर सुरभि और करण के जमकर फोटोज वायरल होते रहते हैं।

अब सूत्रों से खबर आई है कि, मार्च के अंतिम सप्ताह में सुरभि चंदना अपने बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मार्च में दोनों किस डेट को शादी करेंगे, अभी डेट का खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल फैंस एक्ट्रेस के लिए काफी खुश हैं।

सुरभि चंदना का फिल्मी करियर-

सुरभि चंदना के करियर को लेकर बात करें तो, धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सुरभि चंदना ने स्वीटी की छोटी सी भूमिका निभाई थी, इस शो के बाद सुरभि कई शो में छोटी छोटी भूमिकाओं में नजर आई। पहली बार उन्हें बड़ा मौका स्टार प्लस के शो 'इश्कबाज' में मिला। इस शो में अनिका शिवाय सिंह ओबेरॉय की भूमिका में उन्हें पहचान मिली। सुरभि अब तक 'संजीवनी', 'नागिन 5', 'शेरदिल शेरगिल' जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वह 'हुनरबाज: देश की शान' की मेजबानी भी कर चुकी हैं।

Read more about: surbhi chandna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X