..................... Surbhi Chandna Struggle Story she could not remember the script during Shoot of TMKOC - Hindi Filmibeat

जब इस टीवी एक्ट्रेस को याद नहीं हो रही थी स्क्रिप्ट, मेकर्स करने वाले थे बाहर, बोलीं- मेरी मां ने मुझे...

Surbhi Chandna Struggle Story

Surbhi Chandna Struggle Story: सुरभि चंदना टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में है। बता दे कि इश्कबाज सीरियल के चलते वह काफी पॉप्युलर हो गई थी। इसी साल उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में शादी भी की। उनके पति का नाम करण शर्मा है।

बता दे कि सुरभि चंदना के लिए इस मुकाम तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। एक वक्त था जब कोई भी उनको अपने शो में कास्ट नहीं करना चाहता था। लेकिन फिर इश्कबाज सीरियल में उन्होंने अनिका का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाई। लेकिन एक वक्त पर मेकर्स ने उनको शो की शूटिंग तक से निकालने की कोशिश कर ली थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने बताया था कि करियर के शुरुआती वक्त में उनका काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन एक वक्त पर उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में भी काम किया और शो के मेकर्स ने उनको लगभग बाहर का रास्ता दिखा ही दिया था।

बता दे कि सुरभि मुंबई की ही रहने वाली है और उन्होंने कालेज के वक्त में ही मॉडलिंग की शुरुआत कर दी थी। छोटी-मोटे विज्ञापन के लिए उन्होंने काम किया और फिर टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा।उन्हें टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा गया और शो से ही उन्हें ब्रेक मिला। 2009 में उन्होंने एक छोटा सा रोल शो में निभाया था।

लेकिन उनको अपने कैरेक्टर की लाइन याद ही नहीं हो पा रही थी और इसी के चलते मेकर्स काफी ज्यादा गुस्सा हो गए थे। तब सुरभि को शो से निकलने का फैसला किया गया था। लेकिन जब एक्ट्रेस को इसके बारे में पता चला तो उनकी मां ने उनको लाइन याद करवाई थी। बाद में एक्ट्रेस को उनके काम के लिए काफी प्रशंसा भी मिली थी।

सुरभि का कहना है कि जो सपोर्ट उनकी मां ने उन्हें किया है उसी के चलते वह आज इस मुकाम पर पहुंच पाई है। भले ही एक्ट्रेस ने शुरुआती वक्त में काफी स्ट्रगल किया। लेकिन अभी के वक्त में वह टीवी के टॉप एक्टर्स बन गई है। एकता कपूर के शो नागिन 5 में भी वह नजर आ चुकी है। शो में सुरभि चंदना और शरद मल्होत्रा की जोड़ी काफी पसंद की गई।

Read more about: surbhi chandna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X