Surbhi Chandna ने शेयर कीं शादी की तस्वीरें, बोलीं- 13 साल बाद...

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna's Wedding Photos: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अपने बेबाक अंदाज के लिए खूब पहचानी जाती हैं। सीरियल इश्कबाज से उन्होंने जमकर वाहवाही लूटी थीं, लेकिन इन दिनों वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। जी हां, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ शादी की है। जिसकी तस्वीरें हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की वेडिंग फोटोज़ पर फैन्स के साथ ही सितारे भी कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। आप भी देखें एक्ट्रेस की ये अनसीन तस्वीरें।

एक्ट्रेस ने शेयर कीं वेडिंग फोटोज
हाल ही में सुरभि चंदना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस फेरे लेती नजर आ रही हैं दूसरी तस्वीर में दोनों शादी की रस्में पूरी करते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस डांस करती नजर आ रही हैं। चौथी तस्वीर में सुरभि की विदाई हो रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में एक्ट्रेस पति करण शर्मा के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस लिखती हैं- आखिरकार 13 साल बाद घर आई। हम आपका प्यार और आशीर्वाद चाहते हैं क्योंकि हम एक साथ इस नई शुरुआत कर रहे हैं।

फैन्स और सितारों के आए कमेंट
बता दें कि सुरभि की इन तस्वीरों पर फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट आए हैं। एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी, आशका गोराडिया, जय भानुशाली, करण ग्रोवर समेत कई सितारों ने एक्ट्रेस के नए सफर के लिए उन्हें बधाई दी है। साथ ही फैन्स ने भी जमकर कमेंट किया है एक यूजर ने कहा क्या बात है आपने कुछ नया ट्राई किया है। तो वहीं दूसरे ने कहा आपको बहुत-बहुत बधाई नया सफर खुशियों से भरा हो तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा चुलबुली अनिका की भी शादी हो गई।

13 साल से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
सुरभि और करण ने 2 मार्च को जयपुर में शादी की थी। दोनों के मेहंदी और हल्दी को फोटो जमकर वायरल हुए थे। आपको बताते चलें कि सुरभि और करण एक दूसरे को 13 सालों से डेट कर रहे थे। पिछली साल सितंबर दोनों का रोका हुआ था। करण और सुरभि अपनी शादी से बेहद खुश हैं। दोनों का एक्साइटमेंट उनकी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X