शादी के कुछ महीने बाद ही हसीना की निकली सिस्कियां, बोलीं- शादी के बाद पति के साथ...

Surbhi Chandana

Surbhi Chandana Crying: सुरभि चंदना टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती है। लेकिन अब हाल ही में उन्होंने रोते हुए एक तस्वीर शेयर की है और इसको देखने के बाद में उनके फैंस काफी ज्यादा चिंता करने लग गए हैं।

अक्सर देखने के लिए मिलता था कि सुरभि चंदना अभी तक काफी हैप्पी मेमोरीज ही अपने फ्रेंड्स के साथ में शेयर करती हुई नजर आती थी। लेकिन जब उन्होंने रोते हुए तस्वीर शेयर की तो काफी लोगों को बुरा लगा। हालांकि इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी भी बताई और इस दौरान सुरभि की आंखों से आंसू गिरते हुए नजर आए।

सुरभि चंदना की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनको उनके पति हग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा कि "वार्निंग। मेरे पति के पीछे मत पड़ना। वह मुझे रुलाने नहीं बल्कि हंसने की कोशिश कर रहे हैं। यह तस्वीर 21 मई 2024 की है।"

सुरभि चंदना ने अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में आगे लिखा कि "जब हमारी शादी को सिर्फ दो महीने हुए थे यह तब की तस्वीर है। यह तस्वीर मेरे पति ने क्लिक की है जिससे कि मेरा मूड चियर अप हो जाए। यह तस्वीर मेरी गैलरी में अभी तक से थी और लोग इंस्टाग्राम पर सिर्फ अपने अच्छे वक्त को बताते हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि "मुश्किल दिनों के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता। हर कोई यही दिखता है कि वह बहुत खुश है। लेकिन यह सब फेक होता है और एक अलग एहसास हो रहा है मुझे क्योंकि एक महीने बाद हमारी शादी को साल भर हो जाएगा। मैं साल 2024 की कुछ यादों को आपके साथ में शेयर कर रही हूं।"

सुरभि चंदना ने आगे लिखते हुए बताया कि "जब आप पति-पत्नी के तौर पर जिंदगी जीना शुरु कर देते हैं तो यह इतना आसान नहीं होता है। शादी के तुरंत बाद मुझे अपने माता-पिता की बहुत याद आई। मैं अपने पापा को बहुत मिस कर रही थी। शादी के बाद जो आपके ऊपर जिम्मेदारियां आती है उसका एहसास आपको कोई भी नहीं करवाता।"

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि "वह कहते हैं कि शादी का पहला साल सबसे ज्यादा कठिन होता है और यह सही बात है। अपने पार्टनर के साथ में एक ही पेज पर रहना निश्चित तौर पर जरपरी है। खासकर तब जब अपने 14 साल तक डेट किया हो। लेकिन पता नहीं हमारे माता-पिता ने इसको इतना आसान कैसे बना दिया। रोज हम सही लाइन ढूंढ रहे हैं और हम एडजस्ट करते हैं। लेकिन जिंदगी के हर एक पल को इंजॉय भी करते हैं। एक्ट्रेस की शादी 2 मार्च 2024 को हुई थी।"

More from Filmibeat

Read more about: surbhi chandna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X