..................... Surbhi Chandna share promo shoot sanjivani 2 video and pic - Hindi Filmibeat

सुरभि चंदना ने शेयर किया संजीवनी 2 का ये जबरदस्त Video, देखकर फैंस का इंतजार मुश्किल

By Prachi Dixit

अक्सर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब शो बंद होने के बाद कोई किरदार और स्टार इतना लोकप्रिय हो जाता है कि उसके फैंस की संख्या तेजी से बढ़ने लगती है। ऐसा ही कुछ हुआ सुरभि चंदना के साथ। सुरभि ने इश्कबाज से पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा जैसे शो से अपने करियर का आगाज किया।

लेकिन शिवाय की अनिका बनकर सुरभि के करियर ने ऐसी रफ्तार ली कि वह टीवी का सबसे बड़ा चेहरा बन गईं। फैंस की बढ़ती हुई तादाद तब देखने को मिली जब सुरभि ने इश्कबाज छोड़ने का फैसला लिया। सोशल मीडिया पर फैंस ने सुरभि को रोकन के लिए कई हैशटैग शुरू किए। खैर, इश्कबाज से तो नहीं लेकिन सुरभि चंदना वापसी कर रही हैं। संजीवनी 2 में।

Surbhi Chandna

संजीवनी 2 में सुरभि के स्वागत के लिए भी कई तरह के #Drishani #Sanjivni2 #SurbhiChandnaback जैसे हैशटैग चलाए जा रहे हैं। फिलहाल सुरभि ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो संजीवनी 2 के प्रोमो शूट का है।

जहां पर आप पीछे संजीवनी का टाइटल म्यूजिक सुन सकते हैं। सुरभि ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है कि जाना पहचाना सा लग रहा है ना?

इसके साथ सुरभि ने ये भी इशारा दिया है कि जल्द मेकर्स फैंस को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। आपको बता दें कि 2007 में संजीवनी लांच किया गया। चाल साल तक दर्शकों के दिल में इस शो ने जगह बनाई।

गुरदीप और मोहनीश के साथ रुपाली गांगुली और मिहीर मिश्री इस शो का बड़ा चेहरा रहें। एक बार फिर से इसका भाग 2 आ रहा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X