नागिन 6 में सुरभि चंदना का सबसे सेक्सी लुक, 6 घंटे किया तांडव, Video पर फैंस ने बोला आग लगा दी

By Filmibeat Desk

एकता कपूर के शो नागिन सीजन 6 का फैंस को इंतजार है। यह तो साफ हो गया है कि बिग बॅास 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश शो में मुख्य नागिन होंगी। लेकिन इसके साथ एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जहां पर सुरभि चंदना तांडव करते हुए दिखाई दे रही हैं। सुरभि चंदना ने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

सुरभि चंदना ने इस वीडियो के जरिए बताया है कि वो पूरे 6 घंटे से तांडव कर रही हैं। इस वीडियो में सुरभि चंदना के साथ पर्ल वी पुरी भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सुरभि चंदना बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पीले ड्रेस के साथ त्रिशूल पकड़कर तांडव नृत्य करते हुए नजर आ रही हैं।

surbhi chandna

इसके बाद पर्ल वी पुरी की एंट्री होती है और वो अंत में जमीन पर घुटने के सहारे बैठ जाते हैं और सुरभि चंदना उनके ऊपर पैर रखती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने कैप्शन में लिखा है कि पिछली शाम लगातार 6 घंटे तांडव चलता रहा। यह बहुत मुश्किल था। जब आपके साथ इतनी अच्छी टीम हो तो बस हो जाता है। आशा है, आप सभी को पसंद आएगा।

सुरभि चंदना का वीडियो

सुरभि चंदना का वीडियो

सुरभि के इस वीडियो को उनके फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। सुरभि चंदना ने इससे पहले एक वीडियो भी शेयर किया था, जहां पर वह नागिन के लुक में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सुरभि चंदना भी शो में एक खास भूमिका में नागिन के किरदार में नजर आ सकती हैं।

सुरभि चंदना का हॅाट लुक

सुरभि चंदना का हॅाट लुक

वैसे ग्लैमरस के मामले सुरभि चंदना का कोई जवाब नहीं है। वह काफी ग्लैमरस दिखाई देती हैं। सुरभि चंदना ने अपने हॅाट लुक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिससे आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। सुरभि चंदना इश्कबाज के बाद फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

सुरभि चंदना स्टाइल और ग्लैमर

सुरभि चंदना स्टाइल और ग्लैमर

सुरभि चंदना कुछ समय पहले बिग बॅास 15 में बतौर गेस्ट नजर आयी थीं। शो में उनकी एंट्री एक टास्क के दौरान हुई थी। सुरभि चंदना के इंस्टाग्राम पर आप नजर डालेंगे तो पायेंगे कि वह काफी बोल्ड और बेबाक हैं।

सुरभि चंदना का स्टाइल

सुरभि चंदना का स्टाइल

सुरभि चंदना की गिनती टीवी की स्टाइलिश और ग्लैमर एक्ट्रेस के बीच होती है। नागिन 6 में आखिर सुरभि चंदना क्या रंग लेकर आयेंगी, यह तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X