सुरभि चंदना 'अनिका' ने बर्फ में शेयर की ऐसी तस्वीर, फैंस ने कहा आग लगा दी Viral

By Prachi Dixit

इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना अपने फैंस से किसी ना किसी तरह मुलाकात करती रहती हैं। बीते तीन महीने से वह टीवी से दूर हैं। फैंस अपनी सुरभि का कमबैक चाहते हैं। इस बीच सुरभि चंदना आए दिन अपने ग्लैमर से फैंस के दिल को धड़काते जा रही हैं।

इश्कबाज से बाहर होने के बाद सुरभि अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गईं थीं। इस बार वह अपने वेकेशन का मजा स्विट्जरलैंड में उठा रही हैं। स्विट्जरलैंड की बर्फ से सुरभि ने इस बार ऐसी तस्वीर शेयर कि है जिसे देखकर फैंस खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

surbhi chandna,

कोई सुरभि को सेक्सी कह रहा है तो कोई अपने दिल की रानी। इन सभी तस्वीरों में सुरभि काफी खुश नजर आ रही हैं। आखिर वेकेशन करना किसे पसंद नहीं है।

ऐसा माना जा रहा है कि टीवी पर एक बार फिर से बिजी होने से पहले सुरभि अपने करीबी दोस्त और परिवार के साथ वेकेशन का एक भी मौका खोना नहीं चाहती हैं।

उनकी ये तस्वीरें इस बात का साफ उदाहरण दे रही हैं। फिलहाल सुरभि कब और कैसे वापसी कर रही हैं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 'संजीवनी' टीवी शो के दूसरे सीजन के साथ वह कमबैक कर सकती हैं। इसमें उनका साथ नकुल मेहता यानी शिवाय दे सकते हैं।

और तस्वीरें यहां देखिए..

बीते साल वायरल हुईं सुरभि की कुछ यादगार तस्वीरों की एक झलक..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X