इश्कबाज के फैंस के लिए बड़ी खबर, सुपरहिट से होगी सुरभि चंदना की वापसी, डेट फाइनल !

By Prachi Dixit

इश्कबाज के फैंस के लिए बड़ी खबर है। कई दिनों से अनिका यानी कि सुरभि चंदना के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे थे कि कब और कैसे सुरभि की वापसी टीवी पर होगी। हम आपके लिए ताजा जानकारी लाए हैं। कुछ दिन पहले ये खबर आयी थी कि सुरभि चंदना सुपरहिट शो संजीवनी के नए सीजन में नजर आ सकती हैं।

लेकिन अब ये पूरा तय माना जा रहा है कि सुरभि एक बार फिर से स्क्रीन पर रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से टीवी पर संजीवनी सीरियल को लेकर आने को पूरी तरह से तैयार हैं।ये एक पूरी तरह से मेडिकल पर आधारित शो था।

surbhi chandna,

संजीवनी सीरियल में पहले गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, मिहिर मिश्रा और रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आते थे। अब रिपोर्ट के अनुसार सुरभि चंदना को इस शो के रिमेक के लिए हामी भर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जून से सुरभि इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगी।

मुमकिन है जून में इसे लांच भी किया जाए। सुरभि के साथ इस बार नकुल मेहता नहीं बल्कि ये प्यार नहीं तो क्या है टीवी शो फेम नमित खन्ना रोमांस करते हुए दिखााई देंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि सुरभि और नमित की जोड़ी को अनिका और शिवाय जितना प्यार मिलता है या नहीं।

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सुरभि अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करके फैंस के दिल की धड़कन लगातार बढ़ा रही हैं। यहां देखिए और तस्वीरें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X