इश्कबाज के फैंस के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को होगा अनिका सुरभि चंदना का कमबैक !
इश्कबाज के फैंस के लिए आखिरकार इंतजार खत्म हो गया। जी हां, इश्कबाज के बंद होने की शुरुआत तब हुई थी, जब सुरभि चंदना ने लीप से पहले शो छोड़ दिया था। इसके बाद से फैंस अनिका की वापसी का इंतजार करने लगे थे। अब वो समय आ गया है,जब सुरभि चंदना ने वापसी की प्लानिंग कर ली है। ये हम आपको पहले बता चुके हैं कि सुरभि चंदना सुपरहिट शो संजीवनी के सीजन 2 से कमबैक कर रही हैं।
लेकिन अब ये पूरा तय माना जा रहा है कि सुरभि एक बार फिर से स्क्रीन पर रोमांस करती हुई दिखाई देंगी। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से टीवी पर संजीवनी सीरियल को लेकर आने को पूरी तरह से तैयार हैं।ये एक पूरी तरह से मेडिकल पर आधारित शो था।

संजीवनी सीरियल में पहले गुरदीप कोहली, मोहनीश बहल, मिहिर मिश्रा और रुपाली गांगुली मुख्य भूमिका में नजर आते थे। अब रिपोर्ट के अनुसार सुरभि चंदना को इस शो के रिमेक के लिए हामी भर दी है। मिली जानकारी के अनुसार जून से सुरभि इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगी। इसके बाद जुलाई 1 तारीख से स्टार प्लस पर ये शो टेलीकास्ट किया जा सकता है। खबर है कि चैनल और मेकर्स ने इसकी डेट फाइनल कर ली है।
सुरभि के साथ इस बार नकुल मेहता नहीं बल्कि ये प्यार नहीं तो क्या है टीवी शो फेम नमित खन्ना रोमांस करते हुए दिखााई देंगे। ये देखना दिलचस्प होगा कि सुरभि और नमित की जोड़ी को अनिका और शिवाय जितना प्यार मिलता है या नहीं।
वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर सुरभि अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर करके फैंस के दिल की धड़कन लगातार बढ़ा रही हैं। यहां देखिए और तस्वीरें.


Click it and Unblock the Notifications











