Surbhi Chandna की शादी की डेट हुई रिवील, इस दिन बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग लेंगी सात फेरे

Surbhi Chandna Marriage Date Reveal: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि चंदना पिछले काफी वक्त से अपने दोस्त करण शर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में थी। कई बार दोनों को साथ में स्पॉट l भी किया गया है। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर पुष्टि नहीं की। लेकिन जब एक्ट्रेस ने खुद अपनी शादी की घोषणा की और करण के साथ पोज़ देते हुए नजर आए तो हर किसी का दिल खुश हो गया।
नागिन 5 की अभिनेत्री सुरभि चंदना आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और जल्दी ही वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसका एक बेहद ही खूबसूरत वीडियो सामने आया है। जिसमें कारण और सुरभि को बेहद ही प्यार भरे अंदाज में देखा जा सकता है। बता दे की सुरभि और कारण एक दूसरे को 13 सालों से रेट कर रहे हैं।
सुरभि चंदना का यह वीडियो जैसी ही शुरू होता है तो इसमें लिखा नजर आता है कि "अगर यह होना है तो होकर रहेगा।" चलिए मेरी सदाबहार खुशी के आप भी गवाह बनिए। इस वीडियो के जरिए सुरभि चंदना ने अपनी शादी की तारीख को भी रिवील कर दिया है। वीडियो में बताया गया कि शादी 01.03.2024 और 02.03.2024 को जयपुर में संपन्न की जाएगी।
इसी के अलावा आपको बता दें कि हाल ही में सुरभी चांदना ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की योजना की भी घोषणा कर दी थी। इसके बाद में उनके फैंस से लेकर दोस्तों ने भी उनकी शादी को लेकर उत्साह जाहिर किया। इतना ही नहीं इस कपल को खूब प्यार भी दिया। करण ने मुंबई में सुरभि की शुरुआती दिनों में उनका काफी मदद की। दोनों ने अपने रिश्ते को गुप्त रखने का फैसला लिया और कभी भी इस पर जिक्र नहीं किया


Click it and Unblock the Notifications











