सुरभि चंदना ने सरेआम पति के साथ की ऐसी हरकत, शर्म से पानी-पानी हुए करण, लोग बोले- बेशर्मी की...

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna Viral Video: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) को लोग अनिका के नाम से भी पुकारते हैं। क्योंकि इश्कबाज एकट्रेस का अनिका वाला किरदार लोगों को आज भी बेहद पसंद है। बता दें कि जिस तरह सुरभि शो में बेबाक दिखाई गई थीं। उसी तरह रियल लाइफ में भी वह बेहद बेबाक हैं। बता दें कि 2 मार्च 2024 को सुरभि चंदना की शादी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ हुई थी। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुरभि की शादी बेहद ही शानदार हुई थी। उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई थीं। उनके ब्राइडल लुक्स ने तो सभी का दिल ही जीत लिया था।

सोशल मीडिया पर छाया सुरभि का यह वीडियो
वहीं शादी के बाद सुरभि पति करण के साथ आए दिनों पब्लिक एरिया में नजर आती हैं। बता दें कि बीती रात सुरभि चंदना पति के साथ डिनर पर गई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट कलर की खूबसूरत ड्रेस जलवा बिखेरती दिखी थीं। वहीं उनके पति करण कैजुअल लुक में नजर आए। पैपराजी जैसे ही करण को देखते हैं वह सुरभि से कहते है कि दोनों साथ में एक फोटो खिंचवा लें। इतने में सुरभि पति को बुलाती हैं और वह उनके साथ पोज देती हैं, लेकिन आखिरी में वह उन्हें कैमरे के सामने ही किस करने लगती हैं। सुरभि की यह हरकत देखकर करण शरमा जाते हैं वह कैमरे की नजरों से बचकर तुरंत अपने कदम पीछे करते हैं। करण को देखकर लगता है कि जैसे सुरभि का कैमरे के सामने इस तरह बर्ताव करना उन्हें पसंद नहीं आया।

यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
बता दें कि सुरभि चंदना का यह वीडियो देख यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा बेशर्मी की हद है। तो वहीं दूसरे ने कहा ऐसे पोज देने में लड़के को ही शर्म आ रही है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कुछ भी करोगे क्या कैमरे के सामने। बता दें कि सुरभि चंदना टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रही हैं। वह इश्कबाज के अलावा नागिन, शेरदिल शेरगिल, संजीवनी जैसे बड़े टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X