..................... Surbhi Chandna dance on haldi ceremony video viral on social media - Hindi Filmibeat

Surbhi Chandna ने हल्दी में किया ऐसा धमाकेदार डांस कि वीडियो देख फटी रह गईं फैन्स की आंखें

Surbhi Chandna

Surbhi Chandna Haldi Ceremony Video Viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) 2 मार्च को यानी कि आज अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हाल ही में सुरभि की चूड़ा रस्म की वीडियो और हल्दी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि अपने हल्दी फंक्शन को खुलकर इंजॉय करती नजर आ रही हैं। उनके सभी दोस्त भी जयपुर पहुंच गए हैं। चलिए देखते हैं सुरभि के हल्दी के फोटो और वीडियो।

एक्ट्रसे के लुक ने जीता फैन्स का दिल
वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरभि ने अपने हल्दी के लिए कुछ नया लुक चुना है। उन्होंने हल्दी में लाइलेक कलर की ड्रेस पहनी है। उनका ये लुक उनपर काफी सूट कर रहा है। फैन्स भी सुरभि के ड्रेसिंग सेंस की तारीफ कर रहे हैं। फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि जहां अब तक सुरभि ने अपना लुक सबसे हटके रखा है वहीं शादी में भी वह कुछ नया करेंगी।

दोस्तों साथ जमाई महफिल
बता दें कि इश्कबाज एक्ट्रेस के दोस्त भी जयपुर पहुंच गए हैं। उनकी दोस्त श्रेनु पारेख भी उनकी शादी में धूम मचा रही हैं। हाल ही में श्रेनु पारेख और सुरभि का एक वीडियो सामने आया है जहां दोनों जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को देख फैन्स के भी होश उड़ गए हैं।

होने वाले पिया के साथ किया शानदार
सुरभि चंदना और करण का भी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि सुरभि करण के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग सुरभि को कूलेस्ट ब्राइड कहकर पुकार रहे हैं।

13 साल से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
बता दें कि दोनों एक दूसरे को 13 सालों से डेट कर रहे थे। पिछली साल दोनों का रोका हुआ था। दोनों की शादी अटेंड करने के लिए इंडस्ट्री से उनके दोस्त मानसी, श्रेणु पारिख, कुणाल जय सिंह समेत अन्य दोस्त भी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X