13 साल की डेटिंग के बाद शादी कर बुरी पछता रही है एक्ट्रेस, छलका दर्द, बोलीं- 2 महीने तक हर रात...

Surbhi Chandana

Surbhi Chandana: टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है और आपको बता दें कि तकरीबन साथ महीने पहले ही उनकी शादी हुई है।दरअसल एक्ट्रेस ने 2 मार्च 2024 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ में शादी की थी। शादी के बाद से ही वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है।

लेकिन अब हाल ही में सुरभि चंदना ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में शुरुआत में काफी दिक्कत आई थी। कपल ऑफ़ थिंग्स पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि अब जाकर वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में सेटल हो पाई है।

सुरभि चंदना ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब मेरी कारण के साथ में शादी हुई थी तो मैं दो महीने तक रोज रात में रोती रहती थी। ऐसे ही कितनी रातें मेरी रोकर गुजरी है। हम दोनों ने भले ही 13 साल तक एक दूसरे को डेट किया और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव भी देखे।"

एक्ट्रेस ने कहा कि "जब हम दोनों ने 13 साल की डेटिंग के बाद शादी की और साथ रहने लगे तो इस बात का एहसास हुआ कि डेटिंग और शादीशुदा लाइफ काफी ज्यादा अलग होती है। मैं कुछ भी हैंडल नहीं कर पा रही थी। जब मैं मायके में थी तो सब कुछ मम्मी पापा संभाल लिया करते थे। मुझे कुछ भी करने की जरूरत नहीं थी।"

सुरभि चंदना ने बताया कि "अब शादी के बाद मुझे अकेले ही सब कुछ मैनेज करना पड़ रहा है तो मुझे यह समझ नहीं आता कि कैसे करूं। मैं रोज रात को इसीलिए भी रोती थी क्योंकि मुझे बिना मम्मी पापा के रहने की आदत नहीं थी। मुझे उनकी याद आती थी और करण ने मुझे हमेशा संभाला है।"

इश्कबाज़ एक्ट्रेस सुरभि ने आगे बात करते हुए बताया कि "करण मुझे हमेशा चुप करवाता था और मेरे माता-पिता से मिलने के लिए भी लेकर जाता था। लेकिन अब सब नॉर्मल हो चुका है और मैं सब मैनेज भी कर लेती हूं। लेकिन शुरुआत में ऐसा लगा था कि मैंने शादी क्यों की है।"

More from Filmibeat

Read more about: surbhi chandna karan sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X