अनिका 'सुरभि चंदना' बन गईं सुपर हीरो, पहला पोस्टर आया सामने, फैंस के लिए बिग सरप्राइज
इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना बीते एक महीने से केवल अपनी तस्वीरों और वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। इश्कबाज से दूर हुए सुरभि को काफी समय हो गया। फैंस अभी भी इश्कबाज या फिर किसी नए शो पर सुरभि की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सुरभि का यह पहला पोस्टर रिलीज हो रहा है।
सुरभि अब कैप्टन पाउट बन गई हैं। मारवेल स्टूडियो की पहली महिला सुपर हीरो फिल्म कैप्टन मारवेल जल्द ही तमिल, तेलूगु और अंग्रेजी में जल्द रिलीज होने जा रही है।
हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हुआ। ब्रिए लारसन इस फिल्म में सुपर हीरो की भूमिका में हैं। इसी पोस्टर की नकल सुरभि करती हुई नजर आ रही हैं।

सुरभि सुपर हीरो के ड्रेस में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। CAPTAIN POUT के नाम से सुरभि ने अपना पहला पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
जो कि चंद मिनट में तेजी से वायरल हो गया है। वैसे आपको बता दें कि सुरभि रियल लाइफ की तरह रिल लाइफ में भी काफी ग्लैमरस है। ये पोस्टर देखने के बाद आप भी कह देंगे कि सुरभि हॅालीवुड के कई स्टार्स को सुपर हिरो के किरदार में कड़ी टक्कर दे सकती हैं। यहां देखिए ये पोस्टर
बहरहाल,यहां देखिए 2018 की वायरल सुपरस्टार्स की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications