वरुण-जाह्नवी की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' देख आग बबूला हुई ये एक्ट्रेस, बोली- अभी के अभी फिल्म बंद करो...

Sunny sanskari ki tulsi kumari

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 के साथ ही वरुण-जाह्नवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी देखने को मिल रही है। फिल्म रिलीज तो हुई, लेकिन फिल्म उतना कलेक्शन नहीं कर पा रही जितना मेकर्स ने उम्मीद लगाई थी। बता दें कि फिल्म देखने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आए। तमाम रिएक्शन में से चंद ही रिएक्शन आए थे जो पॉजिटिव थे। फिल्म की टिकट बुकिंग भी कम होती जा रही है। बता दें कि हाल ही में एक टीवी एक्ट्रेस ने भी वरुण और जाह्नवी की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' देखने का मन बनाया, लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद एक्ट्रेस का जो रिएक्शन आया है उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगी।

फिल्म देखकर एक्ट्रेस का हुआ मूड खराब

टीवी की नागिन यानी कि सुरभि चंदना पति के साथ 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म देखने गईं। फिल्म देखकर एक्ट्रेस का तो मूड ही खराब हो गया। इंटरवल के दौरान सुरभि और करण समोसा खाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान करण सुरभि से फिल्म का रिव्यू करने के लिए कहते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरभि फिल्म देखकर जरा भी खुश नहीं हैं। वह कहती हैं कि 'कोई प्लीज इस फिल्म को अभी के अभी बंद करो'। इतना ही नहीं सुरभि आगे कहती हैं कि 'फिल्म का एक ही पार्ट अच्छा है वो है ये समोसा'। इसके बाद सुरभि EXIT की ओर इशारा करती हैं और कहती हैं कि तुम मुझे इस गंदगी में घसीटकर लाए हो। तुम इसके जिम्मेदार हो।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने अब तक की इतनी कमाई

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 40.54% तक गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि फिल्म ने दूसरे दिन 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये की कमाई की है।

More from Filmibeat

Read more about: surbhi chandna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X