17 बाद हुई संजीवनी 2 की वापसी , सुरभि चंदना के शो का पहला Video आया सामने
17 साल बाद संजीवनी टीवी शो की वापसी हो गई है। इस शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। जहां पर एक बार फिर से संजीवनी की वही दिल धड़काने वाला संगीत, आपके दिल में बस जाएगा।इस पहली झलक में मोहनीश बहल, नमित खन्ना और सुरभि चंदना के साथ गुरदीप कोहली दिखाई दे रही हैं।
हर किसी के चेहरे पर खास मुस्कान है। हर कोई एक साथ चलते हुए नजर आ रहा है। आपको बता दें कि साल 2002 में संजीवनी काफी हिट हुआ था। इस शो में गुरप्रीत कोहली,संजीत बेदी,मीहिर मिश्री और मोहनीश बहल ने मुख्य किरदार निभाया था। साल 2005 तक इस शो ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई।

संजीवनी का दूसरा भाग होने के साथ ये शो इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना के कमबैक के कारण भी चर्चा में है। सुरभि इस शो में डॅा, इशानी की भूमिका निभायेंगी। उन्होंने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है।सुरभि चंदना ने शो के प्रोमो और शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। सुरभि इस शो में नमित खन्ना के साथ रोमांस करते हुए दिखाई देंगी।
जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त को ये शो प्रसारित किया जाएगा।खबर है कि दिल तो हैप्पी है जी के 7.30 के स्लॅाट में दिखाए जाने की प्लानिंग है।


Click it and Unblock the Notifications