फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख से करेंगी 'सुरभि चंदना' संजीवनी 2 से कमबैक
17 साल बाद संजीवनी टीवी शो की वापसी हो रही है। साल 2002 में संजीवनी काफी हिट हुआ था। इस शो में गुरप्रीत कोहली,संजीत बेदी,मीहिर मिश्री और मोहनीश बहल ने मुख्य किरदार निभाया था। साल 2005 तक इस शो ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। अब एक बार फिर से स्टार प्लस अपने इस सुपरहिट शो को लेकर आ रहा है। इस शो से टीवी की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस इश्कबाज की अनिका सुरभि चंदना लौट आ रही हैं।
सुरभि इस शो में डॅा, इशानी की भूमिका निभायेंगी। उन्होंने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है। हाल ही में सुरभि चंदना ने शो के प्रोमो और शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। जिसे सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। डॅाक्टर डे पर चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस शो का पहला लुक भी जारी किया।

हालांकि सुरभि के फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब इस शो को टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा। आखिरकार इसकी तारीख सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 अगस्त को ये शो प्रसारित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नच बलिए 9 के लांच के बाद चैनल का पूरा फोकस संजीवनी 2 के लांच पर होगा। खबर है कि दिल तो हैप्पी है जी के 7.30 के स्लॅाट में दिखाए जाने की प्लानिंग है।


Click it and Unblock the Notifications