..................... Suraj become hanuman and Vikram spiderman in Diya aur Baati Hum - Hindi Filmibeat

दीया और बाती हम: ये कौन बन गया हनुमान और स्पाइडरमैन

By Shivani Verma

स्टार प्लस के सीरियल दीया और बाती के इमोश्नल ड्रामे से आप सभी परिचित होंगे। भाभो का सास वाला रूप, संध्या का बहु स्टाइल तो कभी अफसर स्टाइल, और मीनाक्षी का तो कहना ही क्या...।

सीरियल में सास-बहु, रोना-धोना, नौटंकी तो हम रोज़ ही देखते हैं। लेकिन इस बार का एपिसोड आपको हंसाने आ रहा है। जी हां...इस बार आपको विक्रम और सूरज हनुमान और स्पाइडरमैन के रूप में नज़र आएंगे, जबकि ओम बंदर बनेंगे।

Diya aur Baati Hum

खबर के मुताबिक, ओम के साथ बुरा बर्ताव करने पर विक्रम और सूरज ओम से माफी मांगेगे, जिसके बदले ओम दोनों के सामने शर्त रखेगा।

शर्त कोई ऐसी वैसी नहीं...ओम दोनों को स्पाइडरमैन और हनुमान बनने को कहेगा। एपिसोड में सूरज आपको हनुमान और विक्रम स्पाइडरमैन के रूप में नज़र आएंगे।

वहीं संध्या और मीनाक्षी सूरज और विक्रम को शर्टलैस देखकर चौंक जाएंगी। अब सूरज और विक्रम को शर्ट उतारकर स्क्रीन पर अपनी बॉडी दिखाने का मौका मिले तो ओम पीछे कैसे रह सकते हैं। इसी के साथ ओम भी बंदर बनेंगे और आपको अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी दिखाएंगे।

अब इसके बाद क्या होता है ये हम नहीं बताएंगे...उसके लिये कीजिए इंतज़ार अगले एपिसोड का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X