तीन-तीन मर्दों के साथ छुट्टियां मनाने निकली टीवी की ये एक्ट्रेस, वीडियो देखकर हैरान हुए लोग

Surabhi Jyoti Video: टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ तो शेयर करती रहती हैं और हाल ही में उन्होनें एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया है, जिसे देखने के बाद हर कोई उनसे सवाल पूछने लगा है।
तीन मर्दों के साथ सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति ने बीच पर से कुछ दिनों पहले एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ठुमका लगाती हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो में उन्होंने ब्लू क्रॉप टॉप और सफेद शॉर्ट्स पहने हुए थे। एक्ट्रेस के साथ इस इस वीडियो में एक्ट्रेस के साथ रित्विक धंजानी, आर्यमान सेठ और विशाल सिंह नजर आ रहे हैं। सुरभि ज्योति के साथ ये एक्टर भी उनके साथ ठुमका लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
लोग करते हैं हुस्न की तारीफ
सुरभि ज्योति टीवी जगत की बोल्ड एक्ट्रेसेस में में एक आती हैं। एक्ट्रेस कभी भी अपना बोल्ड लुक शो ऑफ करने से नहीं हिचकिचाती हैं। आए दिन वो अपनी बिकिनी की फोटोज को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं और परफेक्ट फिगर और कातिलाना हुस्न के लिए लोगों की वाहवाही लूटती रहती हैं।
सुरभि के बारे में
आपको बता दें, सुरभि ज्योति एक इंडियन एक्ट्रेस हैं, जो मुख्य रूप से हिंदी टीवी शो के लिए जानी जाती हैं। पंजाबी फिल्मों के साथ हिंदी टेलीविजन के कई धारावाहिक में भी सुरभि दिखाई दे चुकी हैं। उन्होंने 2010 में सोना के रूप में 'अखियां तो दूर जाने ना' के साथ अभिनय की शुरुआत की थी और हिंदी टीवी शोज में 'कुबूल है' और 'नागिन' से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई।


Click it and Unblock the Notifications