लुटेरी दुल्हन में सुप्रिया की एंट्री

By Priya Srivastava

Looteri Dulhan
इमेजिन टीवी पर प्रसारित होनेवाले धारावाहिक लुटेरी दुल्हन को खास लोकप्रियता न मिल पाने की वजह से चैनल ने यह तय किया है कि वह इसमें लीड किरदार के रूप में किसी और नायिका को लाना चाहेंगे। दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार लुटेरी दुल्हन में लीड किरदार निभा रहीं कृष्णा गोकानी सेट पर स्टारडम व नखरे दिखा रही थी। यह देख कर निर्देशक नाराज हो गये।

उन्होंने कृष्णा को कई बार समझाया कि वह अपने व्यवहार में बदलाव करें वरना उन्हें परेशानी होगी, लेकिन उनमें कोई बदलाव नहीं आया। मजबूरन चैनल को तय करना पड़ा कि वे अब इसमें लीड किरदार के रूप में बैरी पिया शो में लीड किरदार निभानेवाली सुप्रिया को लेंगे। हालांकि खबर आ रही थी कि सुप्रिया सोनी टीवी में भी किसी शो में लीड किरदार निभानेवाली हैं।

सुप्रिया ने इस बारे में कहा है कि यह सच है कि वह लुटेरी दुल्हन में नजर आयेंगी और यह उनके लिए अलग तरीके का अनुभव होगा। वे चाहती हैं कि जिस तरह उन्हें अमोली के रूप में पसंद किया गया। उसी तरह उन्हें इस किरदार में भी पसंद किया जाये।

गौरतलब है कि इन दिनों कई शोज में रिप्लेसमेंट का कार्य चल रहा है। मिसेल की जगह सबीर दत्ता भाउ बन रहे हैं, सारा खान ने पूजा गौर को हटाया। पारुल ने शालिनी चंद्रन को। अब देखना यह है कि आनेवाले समय में किस किस शोज से कलाकारों की उलट फेर की जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X