सुपरस्टार सिंगर ग्रांड फिनाले - इस नन्हीं प्रतिभागी के हाथ आई चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख का चेक

सोनी टीवी के रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर का ग्रांड फिनाले पूरे ज़ोर शोर के साथ संपन्न हो चुका है। शो को जीता है नन्हीं सी प्रीती भट्टाचार्जी ने। छोटी सी प्रीती ने शुरू से ही शो में अपनी दावेदारी मज़बूत रखी थी।

प्रीती इस शो के पहले सीज़न की पहली विजेता बनीं। उन्हें ईनाम में एक चमचमाती ट्रॉफी और 15 लाख रूपये का चेक मिला है। शो को जज किया है अल्का याज्ञनिक, जावेद अली और हिमेश रेशमिया ने।

superstar-singer-winner-preity-bhattacharjee-wins-the-trophy

अब इस शो को रिप्लेस करेगा इंडियन आईडल का अगला सीज़न, जिसके ऑडीशन फिलहाल चल रहे हैं। इंडियन आईडल को जज कर रहे हैं विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और अनु मलिक।

बात करें सुपरस्टार सिंगर की तो इस शो में चार टीम के अंदर प्रतिभागियों को बांटा गया था। इन चार टीमों के गुरू थे नितिन कुमार, सलमान अली, ज्योतिका टंगरी और सचिन कुमार वाल्मीकि।

शो में छह प्रतिभागी फाईनलिस्ट के तौर पर सामने आए थे। प्रीती भट्टाचार्जी ने मौली, स्नेहा शंकर, हर्षित नाथ, अंकोना मुखर्जी और निष्ठा शर्मा को पछाड़ते हुए ये ट्रॉफी अपने नाम की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X