सुपरस्टार सिंगर 2 के मंच पर हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक की जुगलबंदी ने किया कमाल

By Filmibeat Desk

सोनी टीवी के देसी सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 2 की नन्हीं गायन प्रतिभाएं अपनी बेमिसाल आवाजों के साथ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इस वीकेंड भी वे कुछ यादगार परफॉर्मेंस, मजेदार नोक-झोंक, बहुत-सी यादों और हंसी-मज़ाक के साथ, दर्शकों के लिए एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज लेकर आ रहे हैं। इस शनिवार को सुपरस्टार सिंगर 2 'सुपरस्टार मोहल्ला' एपिसोड में मोहल्ले का खट्टा-मीठा रिश्ता लेकर आएगा।

इस एपिसोड के मुख्य आकर्षण में से एक सुपरस्टार सिंगर 2 का अपना मसखरा रितुराज होगा, जो 'तुमसे मिलना बातें करना' गाने पर एक शानदार परफॉर्मेंस देगा। बता दें कि इस गाने को मूल रूप से उनके सबसे बड़े 'दुश्मन' और शो के जज हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है। रितुराज का एक्ट सभी को इस सुंदर संगीतमय रचना की याद दिला देगा, जो अपने समय का सुपरहिट गाना था। जज जावेद अली इस खूबसूरत रचना के लिए हिमेश रेशमिया की तारीफ करते नजर आएंगे, जिस पर हमारे चहेते एचआर (हिमेश रेशमिया) इस गाने के पीछे की मंशा ज़ाहिर करेंगे।

Himesh Reshammiya, Alka Yagnik

जज हिमेश रेशमिया ने बताया, "इस गाने के जरिए मैं एक ऐसे इंसान का सफर दिखाना चाहता था, जो प्यार में गम में है और खुद को खोया हुआ महसूस कर रहा है। इसका दर्द आप गाने के हर नोट में महसूस कर सकते हैं। लेकिन साथ ही, मैं नहीं चाहता था कि यह सुनने में उदास लगे। इसमें एक अंदरूनी जज़्बात है। इस गाने के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि आप जिस तरह चाहें, इसे समझ सकते हैं। इसे आप एक खुशनुमा गाना मान सकते हैं या जुदाई या रोमांस या गम से भरा गीत समझ सकते हैं।

लेकिन मुझे यह देखकर आश्चर्य होता है कि यह छोटा बच्चा इस गाने की भावना को समझ रहा है और इसे मंच पर पूरी सफाई से परफॉर्म कर रहा है। यह अविश्वसनीय है! 'तेरे नाम' के गाने इतने इंटेन्स हैं कि इतनी उम्र में इसमें वही भाव पैदा करना नामुमकिन लगता है। लेकिन फिर भी, रितुराज ने इसे मुमकिन बना दिया।"

जज जावेद अली भी हिमेश रेशमिया और अल्का याग्निक से ये गाना गाने का अनुरोध करेंगे। इसके बाद ये दोनों गायक सुपरस्टार सिंगर 2 के मंच पर एक बार फिर मशहूर गीत 'तुमसे मिलना बातें करना' का जादू जगाते नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X