..................... Superstar Jitendra Daughter Ekta Kapoor Become Tv Industry Queen Gave Big Break To Mouni Roy Vidya Balan - Hindi Filmibeat

सुपरस्टार की बेटी बनी टीवी की 'क्वीन', विद्या बालन से लेकर मौनी रॉय को भी दिया बड़ा ब्रेक, पहचाना?

Ekta Kapoor Career: टीवी इंडस्ट्री पर अगर किसी को सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है तो वह और कोई नहीं बल्कि एकता कपूर मानी जाती हैं। बता दें कि तीन दशक से लगातार उनका सिक्का टीवी इंडस्ट्री पर चल रहा है। 7 जून 1975 में उनका जन्म हुआ। उन्होंने छोटे पर्दे पर तब कदम रखा था जब टीवी देखना इतना भी आम नहीं हुआ करता था। लेकिन उनके गजब के आइडियाज दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आए कि वह टीवी पर राज करने लगी और टीवी देखने का उन्होंने लोगों का नजरिया बदल दिया।

Ekta Kapoor

एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स ने एक के बाद एक ऐसे ऐसे सीरियल निकाल दिए जिन्होंने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। उनकी टीवी शोज और उनके किरदार सिर्फ स्क्रीन तक ही सीमित नहीं रहे बल्कि घर-घर में उन्होंने अपनी एक खास जगह बनाई। सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी एकता कपूर के बने हुए शोज का क्रेज आज भी लोगों के बीच देखने के लिए मिलता है।

जब एकता ने की थी दर्शकों की मुराद पूरी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल में जब मिहिर विरानी की मौत दिखाई गई थी तो टीवी दर्शकों को यह ज्यादा पसंद नहीं आया था। जब दर्शकों द्वारा विरोध किया गया था तो एकता कपूर को झुकना पड़ा और मिहिर विरानी को एक बार फिर से शो में वापस लाना पड़ा।

विलेन को भी मिली अलग पहचान

एकता कपूर के टीवी सीरियल के विलेन भी किसी हीरो से कम पॉपुलर नहीं होते हैं। कसौटी ज़िंदगी की सीरियल में कोमोलिका का किरदार उर्वशी ढोलकिया द्वारा निभाया गया था। जो काफी आईकॉनिक बन गया था और आज भी उर्वशी ढोलकिया अपने किरदार की वजह से काफी पसंद की जाती है।

एकता कपूर ने अपने टीवी पर सास बहू वाले ड्रामा के अलावा युवाओं की पसंद को भी ध्यान में रखा। जिसमें उन्होंने रोमांस के भी नए ट्रेंड सेट कर दिए थे। कुटुंब से लेकर कहीं तो होगा जैसे कल्ट शोज के जरिए उन्होंने काफी बेहतरीन लव स्टोरी भी टीवी शोज के जरिए निकाली। नागिन सीरियल भी काफी बेहतरीन रहा और इसके 7 सीजन भी आ चुके हैं।

कई बड़े चेहरों को दिया था पहला ब्रेक

एकता कपूर की आंखें भी काफी पारखी है और उन्होंने ऐसे कई सारे टीवी पर एक्टर्स को जगह दी जो आज के वक्त में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार बन चुके हैं। जिसमें सबसे पहला नाम विद्या बालन का है जो आईकॉनिक कॉमेडी शो 'हम पांच' से लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं और उसके बाद ही बॉलीवुड में उन्होंने कदम रखा था।

इतना ही नहीं दिवंगत एक्टर और सुशांत सिंह राजपूत को भी सीरियल पवित्र रिश्ता में देखा गया था और उन्होंने मानव का किरदार निभाया था। यह जो भी एकता कपूर की ही बदौलत आया और सुपरहिट साबित हुआ। बाद में सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के भी जाने माने अभिनेता बन गए थे। इसके अलावा एकता कपूर ने मौनी रॉय, प्राची देसाई, अनीता हसनंदानी और राधिका मदान जैसे बेहतरीन कलाकारों को भी पहला ब्रेक दिया है।

एकता को मिल चुके हैं कई अवार्ड्स

लेकिन एकता कपूर समय के साथ-साथ खुद को बदलती भी रही है। जब टीवी का दौर था तो उन्होंने छोटे पर्दे पर जमकर राज किया था। लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के जमाने में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वह वेब कंटेंट परोस कर लोगों के दिलों पर छाई हुई है। उन्हें देश के बड़े सम्मान पद्म श्री के अलावा और भी नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X