Naagin 4 के साथ होगी इस सुपरस्टार की वापसी, फैंस के लिए चौंकाने वाला Video आया सामने
टीवी के नंबर 1 सीरीज की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन का आता है। नागिन फिलहाल अपना तीसरा सीजन खत्म कर चुका है। शो का फिनाले एपिसोड शानदार रहा। जहां पर सुरभि ज्योति के साथ मौनी रॅाय और हर सीजन के विलेन भी दिखाई दिए।
इसके साथ एक बार फिर से शो ने जाते हुए नागिन 4 की तरफ इशारा कर दिया है। नागिन 3 के बाद एकता कपूर अब शो का अगला सीजन लेकर आ रही है। हाल ही में सोशल मीडिया पर नागिन 4 का एक प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नागिन एक नई कहानी के साथ नागिन 4 में लौट कर आएगा। लेकिन इसके साथ ही नागिन 4 का नाता नागिन 3 के साथ बना रहेगा।

फिनाले एपिसोड में आपने देखा कि शिवांगी ने बेला को नई नागरानी बनाया है। जिसके बाद वह वहां से चली जाती है। अंत में बेला अपने सभी दुश्मनों को मार देती है और माहिर से शादी कर लेती है। इसके साथ नागिन 3 का अंत हो गया है। आपको बता दें कि नागिन 4 का प्रोमो दिखा दिया गया है।
कब और कैसे इस शो की वापसी होगी। ये कह पाना मुश्किल है। एक तरफ खबर आ रही है कि नागिन 4 के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश की जाएगी। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि सुरभि ज्योति नागिन 4 में दोबारा एक नई कहानी के साथ दिखाई दे सकती हैं।
फिलहाल यहां देखिए मौनी रॅाय की ये वायरल तस्वीरें और नागिन 4 का ये शानदार Video


Click it and Unblock the Notifications