बिग बॉस में अब जलवे बिखेरेंगी पॉर्न स्टार सन्नी लियोने

सन्नी लियोने का कहना है कि हां मैं एक दो बार भारत आ चुकी हूं। मुझे कुछ इंडीयन शो पसंद है जिसमें से बिग बॉस भी एक है। इसे मैं 2 अक्टूबर से ही देख रही हूं। मैं टीवी के जरिए इस घर में रह रहे सभी लोगों को जान चुकी हूं। इस शो में खुद को इमेजिन करना अभी थोड़ा मुश्किल है लेकिन हां जब मैं इस शो का हिस्सा बन जाउंगी तो मैं आसानी से सेटल हो जाउंगी।
सन्नी का कहना है कि मैं तो इस घर में एडजस्ट हो जाउंगी लेकिन इस घर में रह रहे लोगों को जब पता चलेगा कि मैं एक पॉर्न स्टीर हूं तो सबके मुंह खुले के खुले रह जाएंगे। मैं इस घर वैसे ही रहना चाहती हूं जैसे मैं अपनी रीयल लाइफ में रहना पसंद करती हूं। इतना ही नहीं सन्नी को विश्वास है कि लोग उन्हें देखना जरूर पसंद करेंगे।
इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए पूजा मिश्रा, श्रद्धा शर्मा, सोनाली और विदा चुनी गयी हैं। देखते हैं कि इस हफ्तें किसकी बारी है।


Click it and Unblock the Notifications











