तो आप तैयार हैं 'जू़म' और 'नियो' के साथ 'सुपर फाइट लीग' के लिए

'सुपर फाइट लीग' को पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकी महक चहल होस्ट करने वाली थीं लेकिन अब महक चहल की जगह जूम चैनल की एंकर सुप्रीत इसे होस्ट करेंगी। यह शो शनिवार और रविवार रात 10 बजे जूम चैनल पर और नियो पर रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा और हर रविवार इस शो में फाइट होगी। इस शो के फाउंडर राज कुंद्रा हैं और को-फाउंडर संजय दत्त। इस शो को जीतने वाले को 25 लाख रुपये और शो 'एसएफएल' की तरफ से 3 साल तक प्रोफेशनल फाईट लड़ने का कांट्रेक्ट मिलेगा।
सुपर फाइट लीग अमेरिका के शो कंटेंडर का हिन्दी रुपांतरण है इस शो के दौरान संजय दत्त भी नज़र आएंगे। शिल्पा ने इस शो के बारे में बताते हुए मीडिया से कहा कि भारत में रियेलिटी शो बहुत अच्छा बिजनेस करते हैं। इसलिए वो अब रियेलिटी शो बनाना चाहती हैं। जूम चैनल के दर्शकों के लिए यह फाईट से जुडा एक नया एहसास होगा। देश के कोने कोने से चुनकर लाए गए 16 प्रतिभागियों के बीच होने वाला यह शो और भी मनोरंजक होगा जब सभी प्रतिभागी एक साथ रहते हुए एक दूसरे के खिलाफ बॉक्सिंग करेंगे।
इस शो को बनाकर असल में राज कुंद्रा इस क्रिकेट की दीवानी आडियेंस का रुख मार्शल आर्ट की तरफ लाना चाहते हैं। ताकि भारत में और भी खेलों में लोगों का रुझान बढ़े।


Click it and Unblock the Notifications











