..................... Super Dancer Chapter 4 finale: Shilpa Shetty Will Sexy dance performance Video Promo release | सुपर डांसर चैप्टर 4 फिनाले में शिल्पा शेट्टी करेंगी सेक्सी डांस, सामने आया VIDEO - Hindi Filmibeat

सुपर डांसर चैप्टर 4 फिनाले: शिल्पा शेट्टी उड़ाएंगी जबरदस्त डांस से सबके होश, सामने आया VIDEO

By Filmibeat Desk

डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 का ग्रैंड फिनाले आयोजित होने वाला है। दमदार कंटेस्टेंट ट्रॉफी के लिए लड़ते नजर आएंगे। सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी, गीता और अनुराग बसु जज के तौर पर नजर आए। अब फिनाले की तैयारी जोरों शोरों से हो रही है। इस बीच शिल्पा शेट्टी का सेक्सी वीडियो सामने आया है जिससे पता चलता है कि शिल्पा शेट्टी शानदार अंदाज में फिनाले में परफॉर्मेंस देती नजर आएंगी।

सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल से शिल्पा शेट्टी की परफॉर्मेंस का प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें शिल्पा शेट्टी के सेक्सी डांस वीडियो झलक देखने को मिलेगी। सुपर डांसर चैप्टर 4 का ग्रैंड फिनाले 9 अक्टूबर को आयोजित होगा। सोनी टीवी पर रात 8 बजे फिनाले का लुत्फ फैंस उठा सकते हैं।

Super Dancer Chapter 4

शिल्पा शेट्टी की वीडियो की बात करें तो वह स्टाइलिश आउटफिट में जाह्नवी कपूर के सॉन्ग नदियो पार पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वह काफी फिट और लटके झटकों से हर किसी को फिनाले में इंप्रेस करने वाली हैं।

सुपर डांसर चैप्टर 4 के फाइनलिस्ट

सुपर डांसर चैप्टर 4 के फाइनलिस्ट

फ्लोरीना, ईशा मिश्रा, संचित, पृथ्वीराज और नीरज ट्रॉपी के लिए भिड़ने वाले हैं। इन्हीं में से एक सुपर डांसर चैप्टर 4 का विनर भी होगा।

तबू के साथ डांस करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

तबू के साथ डांस करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने हालिया एपिसोड में एक्ट्रेस तबू के साथ जमकर डांस किया था दोनों ने साल 1994 में आई फिल्म विजयपथ के गाने रुक रुक रुक पर ठुमके लगाए थे।

 शिल्पा शेट्टी की फिटनेस

शिल्पा शेट्टी की फिटनेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस शो को कई सीजन से जज करती नजर आ रही हैं। इन सालों में एक चीज है जो बिल्कुल नहीं बदली है वह है शिल्पा शेट्टी की फिटनेस। आज भी शिल्पा शेट्टी काफी फिट और अट्रैक्टिव दिखती हैं।

शिल्पा शेट्टी पर मुसीबत

शिल्पा शेट्टी पर मुसीबत

कुछ दिन पहले तक शिल्पा शेट्टी अपनी निजी जिंदगी में आई उथल पुथल की वजह से काफी परेशान चल रही थीं। पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा को जेल में कई दिन बिताने पड़े थे। हालांकि कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X