Video: सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी का छलका दर्द- औरत को पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है

सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी की वापसी हो चुकी है। लेकिन अभी तक शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को जेल से रिहाई नहीं मिली है। पोर्न केस मामले में अभी तक राज कुंद्रा अपनी जमानत का इंतजार कर रहे हैं। इस वीकेंड शिल्पा शेट्टी पर सभी की नजर होगी,जब शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर4 में एंट्री लेंगी।

हालांकि सुपर डांसर चैप्टर 4 में वापसी के बाद शिल्पा शेट्टी बतौर जज पुराने अंदाज में अपना काम करती हुई दिखाई दी हैं।इस बीच सुपर डांसर 4 का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जहां पर महिलाओं के हक की बात करते हुए शिल्पा शेट्टी का दर्द देखा जा सकता है।

shilpa shetty,

शिल्पा शेट्टी ने इस प्रोमो में ये कहा है कि महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ाई करनी होती है। सुपर डांसर 4 के अमर चित्रकथा स्पेशल एपिसोड में शिल्पा शेट्टी ने एक डांस एक्ट देखने के बाद महिलाओं के हक और उनकी तकलीफ पर बात की है।

शिल्पा शेट्टी ने बोला- पति के बाद महिलाओं के साथ

शिल्पा शेट्टी ने बोला- पति के बाद महिलाओं के साथ

इस नए वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि मैं जब भी झांसी की रानी के बारे में सुनती हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि समाज का चेहरा दिखता है। क्योंकि आज भी औरत को अपने हक के लिए अपने पति के बाद लड़ाई लड़नी पड़ती है। अपने अस्तित्व के लिए। अपने बच्चों के लिए। ये कहानी महिलाओं को लड़ने की शक्ति देती है। रानी लक्ष्मीबाई अपनी जिंदगी के लिए लड़ीं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने आगे कहा कि झांसी की रानी सच में एक सुपरवुमन थीं। ये सच्चाई थी। ये हमारा इतिहास है। ये बात मुझे गर्व से भर देती है कि मैं इतनी निडर महिला के देश में जन्मी हूं।

शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर 4 में इस वीकेंड

शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर 4 में इस वीकेंड

ये बोलते हुए शिल्पा शेट्टी की आवाज में दम और आंखों में हल्की सी नमी भी दिखाई देती है। सुपर डांसर चैप्टर 4 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में आने वाले इस वीकेंड की झलक दिखाई गई है। इस बार सुपर डांसर 4 में सभी कंटेस्टेंट अमरकथाओं पर एक्ट करते हुए नजर आयेंगे। बता दें कि शिल्पा शेट्टी लगातार सुपर डांसर को जज कर रही हैं। शिल्पा शेट्टी एक शो जज करने के लिए करोड़ों की फीस लेती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुपर डांसर 4 जज करने के लिए शिल्पा शेट्टी को हर एपिसोड के लिए 18 से 20 लाख की फीस मिलती है।

शिल्पा शेट्टी की करोड़ों की कमाई

शिल्पा शेट्टी की करोड़ों की कमाई

शिल्पा शेट्टी ने यूट्यूब पर अपना खुद का कुकिंग चैनल भी शुरू किया। जिसके मिलियन फॅालोअर्स हैं। शिल्पा शेट्टी का खुद का फिटनेस एप और रेस्टोरेन्ट भी है। शिल्पा शेट्टी के पास खुद की कमाई से 18 मिलियन डॅालर की संपत्ति भी है।शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। पति का पोर्न फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी की छवि को आहात पहुंचा है।मेकर्स के कई बार कोशिश करने के बाद शिल्पा शेट्टी ने फिर से सुपर डांसर 4 में वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X