सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी ने दिखाया अपना जलवा, जबरदस्त वापसी, धमाकेदार PROMO

सुपर डांसर चैप्टर 4 में शिल्पा शेट्टी ने तीन सप्ताह के बाद वापसी कर ली है। शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से अपने पुराने रंग और अंदाज में कंटेस्टेंट के साथ नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो को देखने के बाद ये लगता है कि वो अब एक बार फिर से खुद की प्रोफेशनल लाइफ को बिना किसी निजी दरार के वापस से एनर्जी के साथ लेकर आयी हैं।

सुपर डांसर चैप्टर 4 का नया प्रोमो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस प्रोमो में आने वाले इस वीकेंड की झलक दिखाई गई है। इस बार सुपर डांसर 4 में सभी कंटेस्टेंट अमरकथाओं पर एक्ट करते हुए नजर आयेंगे। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से शो के रंग में दिखाई दे रही हैं।

Shilpa Shetty

सुपर डांसर 4 में कंटेस्टेंट के डांस को देख शिल्पा शेट्टी हैरान हो जाती हैं। शिल्पा शेट्टी इस वीडियो में कह रही हैं कि जिस झटके के साथ आपने इसे दर्शाया है वो अविश्वसनीय है। शिल्पा शेट्टी के साथ प्रोमे में गीता कपूर भी डांस की तारीफ करती हैं। वहीं कंटेस्टेंट के एक्ट से खुश होकर सुपर से ऊपर वाले एक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी सीढ़ी पर चढ़ती हुई भी दिखाई देती हैं।

इस प्रोमो के सामने आने के बाद जाहिर सी बात है कि इस बार वीकेंड के एपिसोड पर दर्शक शिल्पा शेट्टी की वापसी वाला स्पेशल एपिसोड जरूर देखेंगे।पोर्न फिल्म केस में पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी तो हुई। लेकिन साथ ही शिल्पा शेट्टी की इमेज को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग किया गया।

ऐसे में शिल्पा शेट्टी ने जिस जोश के साथ सुपर डांसर चैप्टर 4 में वापसी की है इसकी हर जगह तारीफ हो रही है। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा 19 जुलाई से न्यायिक हिरासत में हैं। पति का पोर्न फिल्म रैकेट में नाम सामने आने के बाद शिल्पा शेट्टी ने सुपर डांसर 4 की शूटिंग से खुद को दूर कर लिया था। मेकर्स के बुलाने पर एक बार फिर से शिल्पा शेट्टी ने वापसी का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X