मिलिए सुपर डांसर 4 के सभी फाइनलिस्ट से, इस दिन होकर धमाकेदार ग्रांड फिनाले!
मशहूर डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 काफी जल्दी अपने फिनाले के पास होगा। ये किड्स डांस रियलिटी शो इस बार काफी ज्यादा पसंद किया है और इस सीजन में कई किड्स निकलकर सामने आए हैं। फैंस काफी बेसब्री से टीवी पर मेगा इवेंट देखने का इंतजार कर रहे हैं। सकते। खबर है कि सुपर डांसर 4 का ग्रैंड फिनाले 9 अक्टूबर, 2021 को सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।
हर बार की तरह इस बार भी काफी बड़ा धमाका होने वाला है और इस शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु जज कर रहे हैं। ऋत्विक धनजानी और परितोष त्रिपाठी द्वारा होस्ट किए गए,

सुपर डांसर 4 को कुल 5 फाइनलिस्ट मिले हैं। इन फाइनलिस्ट की बात करें तो इसमें ईशा मिश्रा और सोनाली कर, नीरजा तिवारी और भावना खंदूजा, पृथ्वीराज कोंगारी और सुब्रनिल पॉल, संचित चनाना और वर्तिका झा के अलावा फ्लोरिना गोगोई और तुषार शेट्टी शामिल हैं।
जैसे ही नाम सामने आए उनके स्टेट के लोग काफी खुश है। ये फाइनलिस्ट पूरी तरह से फिनाले की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हैं और उस दिन अपने डांस से स्टेज हिलाते नजर आने वाले हैं।
ये शो इस बार इसलिए भी चर्चा में रहा था क्योंकि इसकी जज शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को p*rnography मामले में अरेस्ट किया गया था। इसके बाद कुछ समय तक इस शो से दूर रहीं थीं।
हालांकि उन्होने वापसी की और इस वक्त राज कुंद्रा की जमानत हो चुकी है। फिलहाल फैंस इस शो के फिनाले और नए विनर के नाम को लेकर काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












