कम टीआरपी के चलते बंद होगा सुपर डांसर चैप्टर 4? इस डांस रियालिटी शो ने किया रिप्लेस!

सोनी टीवी का मशहूर डांस रियालिटी शो सुपर डांसर सीजन 4 इस वक्त मुसीबत में हैं और ऐसी खबरें आ रहीं है वो ऑफ एयर होने वाला है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु द्वारा जज किया जाता है। खबरें है कि शो की टीआरपी बिल्कुल कम आ रही है और इस कारण मेकर्स ने इस शो को अक्टूबर 2021 में ऑफ-एयर करने का फैसला किया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार, डांस रियलिटी शो को पहले की तरह अच्छे टीआरपी अंक नहीं मिल रहे हैं।

इसलिए, निर्माताओं ने अक्टूबर 2021 की पहली छमाही में इसे ऑफ-एयर करने का फैसला किया है। इसके अलावा खबर है कि इस शो के स्थान पर सोनी टीवी अपना दूसरा डांस रियालिटी शो चलाने जा रही है जिसका नाम इंडियाज बेस्ट डांसर है।

 shilpa shetty, शिल्पा शेट्टी

ये शो ठीक उसी समय पर आएगी जिस समय डांस रियालिटी शो सुपर डांसर 4 आता था। गौरतलब है कि सोनी ने अपकमिंग शो के कई प्रोमो पहले ही जारी कर दिए हैं और फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सुपर डांसर 4 का क्या होगा।

आपको बता दें, पिछले कुछ एपिसोड में इस शो में कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस शो से कई लोग जाने वाले हैं। इस शो को बीच में एक झटका तब लगा था जब शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार कर लिए गए थे।

उस दौरान शिल्पा ने कुछ समय के लिए शो छोड़ दिया था। सुपर डांसर शो कुछ सालों से लगातार चल रहा है और इस शो से कई बेहतरीना डांसर निकले हैँ। लेकिन इस वक्त ऐसी खबर चैनल के लिए चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X