सुपर डांसर 4 के मंच पर बेटी काजोल ने बोली इतनी बड़ी बात, रोने लगीं मां तनुजा, Video तेजी से वायरल
सुपर डांसर - चैप्टर 4 में इस वीकेंड बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तनुजा का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर सभी कंटेस्टेंट्स इस स्टार अभिनेत्री को एक ट्रिब्यूट देंगे और उनके सदाबहार क्लासिक गानों पर परफॉर्म करेंगे। शिल्पा शेट्टी के साथ डांस करने से लेकर कंटेस्टेंट्स की कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस पर सीटियां बजाने तक, तनुजा इस डांस रियलिटी शो के सेट पर खुलकर मस्ती करने के साथ भावुक भी हो जाती हैं।
इसके अलावा तनुजा को एक सरप्राइज़ भी मिलेगा, जब उनकी बेटियों - काजोल और तनिषा ने उनके लिए एक स्पेशल वीडियो मैसेज भेजा।इसका एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। जहां पर अपनी बेटी का वीडियो मैसेज सुनने के बाद तनुजा रोने लगती हैं। तनुजा की तरफ से दिए गए गिफ्ट के बारे में काजोल बताती हैं।

इस वीडियो में एक साथ तनुजा, काजोल और तनीषा दिखाई देती है। इसमें पीछे से काजोल का वॅाइसओवर सुनाई देता है। काजोल इस वीडियो में ये कहते हुए नजर आती है कि मेरी मां ने मुझे सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है वो है परवरिश। ये सुनने के साथ तनुजा की आंखें आसुओं से भर आती हैं।
जिसे सुनकर तनुजा भावुक हो जाती है। इस मौके पर तनुजा ने मंच पर जाकर 'आओ ट्विस्ट करें' गाने पर कंटेस्टेंट्स के साथ कदम थिरकाए, वहीं सुपर गुरुओं ने इस लेजेंडरी एक्ट्रेस को एक शानदार ट्रिब्यूट भी दिया। कुल मिलाकर, इस वीकेंड सुपर डांसर - चैप्टर 4, देखने लायक होगा! सुपर डांसर - चैप्टर 4 में देखिए तनुजा स्पेशल एपिसोड इस वीकेंड दिखाया जाएगा।
आपको बता दें कि तनुता हिंदी सिनेमा की खूबसूरत दिग्गज अदाकारा रही हैं। उन्होंने भूत बंगला, हाथी मेरे साथी, मेरे जीवन साथी के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार अभिनय किया है। तनुजा के इंडस्ट्री में आने के बाद काजोल और तनिषा ने भी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस एंट्री की। काजोल जहां सुपरस्टार बन गईं। वहीं तनीषा इंडस्ट्री में अपना रंग नहीं जमा पाईं।


Click it and Unblock the Notifications











