सुपर डांसर 3 की विनर बनीं 6 साल की रूपसा, लोगों ने कहा अगर ऐसा नहीं होता तो शो fake होता

By Prachi Dixit

Recommended Video

Super Dancer Chapter 3: Rupsa wins the show trophy | FilmiBeat

लगातार टीआरपी पर टॅाप रहने के बाद सुपर डांसर 3 को अपना विनर बीती रात मिल गया। रविवार को इसका फाइनल मुकाबला हुआ जहां पर 6 साल की रूपसा बताब्याल ने सुपर डांसर 3 का खिताब जीता। लंबे समय से सबके बीच यही चर्चा थी कि इस शो का विनर कोई बन सकता है को वह रूपसा ही होगी।

रूपसा ने अपनी डांस कला से दर्शकों के साथ सभी गेस्ट स्टार्स का भी दिल जीत लिया था। आपको बता दें कि कोलकाता की रहने वालीं रूपसा को 15 लाख रूपए इनाम दिया गया है। अपनी जीत पर रूपसा ने कहा कि विनर बनकर मुझे खुशी हो रही है। मैं डांसिंग को आगे भी जारी रखूंगी। मुझे ये पसंद है।

Super dancer 3

अब मैं कोलकाता जाकर पूरे परिवार के साथ अपनी खुशी सेलिब्रेट करूंगी। ग्रैंड फिनाले के मौके पर पूरी शाम को यादगार बनाया गया। जहां पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने पहली बार स्टेज पर भरतनट्यम किया। वहीं कृष्णा अभिषेक ने सपना बनकर कॅामेडी का डोज भी दिया। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि रूपसा के विजेता बनते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोग कई तरह के कमेंट देने लगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X