..................... Sunny Leone will do some hot stuff in Bigg boss! | बिग बॉस में सनसनी फैला देंगी पॉर्न स्टार सन्नी लियोने! - Hindi Filmibeat

बिग बॉस में सनसनी फैला देंगी पॉर्न स्टार सन्नी लियोने!

sunny leone
बिग बॉस के घर का माहौल अब सोमवार के एपीसोड में गर्माने वाला है। जब इस घर में एक पॉर्न स्टार सन्नी लियोने प्रवेश करेंगी। एडल्ट फिल्मों की इस अदाकार का कहना है कि उसे बिग बॉस देखना काफी पसंद है और वो इस कार्यक्रम को काफी समय से देख रही हैं।

भारतीय-कनाडा मूल की इस एक्ट्रेस का असली नाम करेन मलहोत्रा है जिसे थोड़ी थोड़ी हिंदी और थोड़ी सी पंजाबी आती है। इस शो को वह टीवी पर ही देखा करती थी लेकिन आज जब वह इस शो का हिस्सा बनने जा रही है तो वह बेहद ही खुश हैं। वो कहती है कि मुझे विश्वास ही नहीं था कि मुझे इस शो में बुलाया जाएगा।

सन्नी इस घर में रह रहे सारे सदस्यों को जानती हैं उन्हें यह भी पता है कि इस घर में क्या पॉलिटीक्स चल रही है। वो कहती है कि मैं किसी भी तरह की पॉलिटीक्स नहीं करूंगी और सबके साथ प्यार से रहना पसंद करूगी।

इस घर में आए दिन होने वाले झगडो़ को बारी में लियोने कहती है कि मैं कोशिश करूंगी की उनके बीच जो भी झगड़े हो रहे हैं, उन्हें खत्म कर सबकों प्यार से रहना सिखा दूं। बिग बॉस में ऐसा पहली बार नहीं हो र हा कि जब बाहर की किसी सेलीब्रिटी को बुलाया जा रहा है।

लोग यह तो जानते थे कि बिग बॉस में कोई विदेशी मेहमान आने वाला है लेकिन वो एक पॉर्नस्टार होगी यह किसी ने सोचा ही नहीं था। इस शो में जब तक सन्नी रहेंगी कई लोग इस आस में तो जरूर बिग बॉस को देखना पसंद करेंगे की आज जरूर कुछ गर्मा गर्म देखने को मिलेगा।

बिग बॉस के कुछ व्यूवर्स का कहना है कि हम अब तक तो इस अपने घर वालों के साथ देख लेते थे लेकिन अब यह चिंता हो रही है कि हम इस शो को कैसे देखेंगे। वैसे इस साल बिद बॉस की टीआरपी वैसे भी कम थी तो उन्होंने पॉर्न स्टार को बुला लिया। शायद यह बात सन्नी भी अच्छे से जानती होंगी कि सन्नी को बिग बॉस ने क्यों बुलावा भेजा है। देखते हैं कि वो टीआरपी के लिए क्या क्या करती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X