डेनियल वेबर से शादी करना चाहती हैं सन्नी लियोन

लियोन ने कहा, 'मैं और मैट एक दूसरे के साथ अब आंख से आंख नहीं मिलाते। मैं मैट से अलग होकर काफी खुश हूं। मैं अब पहले से बेहतर इंसान हूं। मैं यह जान गई हूं कि किसी मर्द में कौन सी चीजें अपेक्षित होती हैं।' मेरे लिए वेबर ही बेस्ट हैं। वह मेरे सपनों के राजकुमार जैसे हैं। हम साथ साथ व्यवसाय करने का प्रोग्राम बना चुके हैं। मैं वेबर से बार बार शादी करना चाहूंगी।
बिग बॉस से निकलने के बाद सन्नी अब सामान्य जीवन जीना चाहती हैं। बिग बॉस के फाइनल तक वो मुंबई में ही हैं। बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर लियोन ने कहा कि वह हिंदी फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी क्योंकि इस फिल्म नगरी में एक से बढ़कर एक सुंदर महिलाएं हैं।
हर भारतीय लड़की भारतीय फिल्मोद्योग का हिस्सा बनना चाहती है। महेश भट्ट ने मुझे अपनी फिल्म का प्रस्ताव दिया है। मुझे यह प्रस्ताव पसंद है, मैं इस पर जरूर विचार करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications