..................... Sunny Leone & Sophie Chaudhary to host year-end programme On Zoom| कड़कड़ाती सर्दी में सन्नी-सोफी का हॉट तड़का - Hindi Filmibeat

कड़कड़ाती सर्दी में सन्नी-सोफी का हॉट तड़का

एक तरफ कड़कड़ाती सर्दी तो दूसरी ओर पसीने-पसीने कर देने वाली आग। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की हॉट बेब्स सन्नी लियोन औऱ सौफी चौधरी की जो इस साल जूम चैनल पर ईयर एंडर पेश करती नजर आयेंगी। खबर है कि दोनों सेक्सी बलाएंसैक्सी सैंटा का रूप धरेंगी और उस टीवी शो को होस्ट करेंगी,जो कि लोगों को साल भर बॉलीवुड जगत में क्या कुछ घटित हुआ के बारे में बतायेगा?

सन्नी जहां बॉलीवुड न्यूज की मेजबानी करेंगी वहीं दूसरी ओर सोफी बी-टुनाइट की मेजबानी करेंगी। इस शो की खास बात होगी कि इस शो में 'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान के हंगामे से लेकर सैफ अली खान के मारपीट की कहानी होगी।

इस तरह के शो के पीछे दोनों कलाकारों की लोकप्रियता है। जहां सन्नी लियोन साल 2012 की गूगल और याहू की सर्चिंग लिस्ट में सबसे ऊपर हैं वहीं दूसरी ओर सोफी चौधरी को लोग भारत की गोल्डी हॉन कहते हैं। पॉप गायिका के तौर पर करियर शुरू करने वाली चौधरी ने अपना एक बैंड 'सानसारा' भी शुरू किया लेकिन वे एमटीवी की वीडियो जॉकी (वीजे) के तौर पर ज्यादा मशहूर हैं। शुरुआती दौर में टेलीविजन में काम करने के बाद चौधरी ने बड़े पर्दे का रुख किया और 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'अगर' जैसी फिल्मों में काम किया।

तो वहीं सन्नी लियोन इन दिनों एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस2 में काम कर रही हैं। फिल्म को लेकर सन्नी हद से ज्यादा उतावली हैं उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें इस फिल्म में जरूर पसंद करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X