बस एक MMS हिट और सन्नी ने शर्लिन को दिखायी औकात..

Sunny Leone to replace Sherlyn Chopra in MTV Splitsvilla
इसे कहते हैं कामयाबी.. जो सन्नी लियोन ने पायी है। कहते हैं न उगते सूरज की सब पूजा करते हैं तो शायद सन्नी लियोन भी उगता सूरज ही हैं। जिनकी एक हिट फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की सक्सेस ने लोगों का नजरिया उनके प्रति बदल दिया है। तभी तो लोग सन्नी लियोन को साइन करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। खबर है कि सन्नी लियोन एक बार फिर से टीवी पर नजर आने वाली हैं।

स्पिलिट्सविला' के सातवें संस्करण के लिए शर्लिन की जगह सन्नी लियोन ने ली

उन्होंने रियलिटी टीवी शो 'स्पिलिट्सविला' के सातवें संस्करण में मेज़बान की भूमिका के लिए हां बोल दिया है। सन्नी से पहले इस शो की मेजबान शर्लिन चोपड़ा थीं लेकिन चाहकर भी शर्लिन इस शो को उतना कामयाब नहीं बना पायीं जिसकी उम्मीद की जा रही थी। और दूसरी तरफ सन्नी लियोन का बॉलीवुड आयटम नंबर और फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिये।

'रागिनी एमएमएस 2' की सक्सेस से शर्लिन, पूनम, वीना की बोलती बंद

लोगों ने सन्नी को बॉलीवुड की बेबीडॉल बना दिया और यही नहीं हर कोई सन्नी लियोन का दिवाना बन बैठा है इसलिए तो लोग उन्हें पागलों की तरह गूगल पर खोजते हैं। जहां सन्नी लियोन कामयाबी की ओर बढ़ रही हैं वहीं सन्नी से अपनी तुलना किये जाने पर भड़कने वाली शर्लिन चोपड़ा तमाम अश्लील हथकंडों के बाद भी वहीं हैं जहां से वो चली थीं। इसलिए शो वालों ने इस बार स्पिलिट्सविला' के सातवें संस्करण के लिए शर्लिन की जगह सन्नी लियोन को चुना है।

शर्लिन का आरोप.. रूपेश पॉल ने यौनसंबंध बनाने को कहा...

देखते हैं कि एम टीवी और शो वालों की कसौटी पर सन्नी कितनी खरी उतरती हैं। मालूम हो कि सन्नी लियोन ने साल 2010 में कलर्स के बिग बॉस सीजन 4 के ही जरिये भारतीय सरजमीं पर कदम रखा था और उसके बाद बॉलीवुड की फिल्म 'जिस्म 2' साइन की थी।

गौरतलब है कि 'रागिनी एमएमएस 2' की रिलीज से पहले शर्लिन चोपड़ा ने एक इवेंट के दौरान कहा था कि उनमें और पोर्न स्टार सन्नी लियोन में बहुत अंतर हैं। उन्हें सन्नी से तुलना पसंद नहीं है। कहां वो प्लेब्वॉय की कवर पेज स्टार और कहां सन्नी सीग्रेट की एडल्ट स्टार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X