बिग-बॉस के घर में सनी लियोन करेंगीं रोम-रोम रोमांटिक

By Goldi

[टेलीविज़न] कलर्स के बहुचर्चित शो बिग-बॉस 9 अपने अंतिम चरण पर पहुँच चुका है जल्द ही शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में सनी लियोन एक बार फिर से बिग-बॉस के घर में जाकर अपना रोम-रोम रोमांटिक करने का जाने का कोई भी मौका अपने हाथ से नहीं गंवाना चाहती।

sunny leone promotes her film mastizaade in Bigg boss 9

[बिग बॉस 9: अपनों ने ही उड़ा दी सलमान के शो की धज्जियां]

जी हां इसकी जानकारी खुद सनी लियोन ने अपने सोशल नेटवर्किंग साईट ट्वीटर पर दी। उन्होंने लिखा सभी को सुप्रभात! सोचो क्या! यह एक बार फिर होने वाला है! मस्तीजादे के लिए बिग बॉस के घर में वापसी। जी हां सनी लियोन अपनी आगामी फिल्म मस्तीजादे का प्रमोशन करते हुई नजर आने वाली है।

[बिग-बॉस 9: Alert! लौट आया बिग-बॉस का डबल-ट्रबल प्रतिभागी]
मिलाप जवेरी निर्देशित फिल्म मस्तीजादे 29 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें तुषार कपूर और वीर दास सनी लियोन के अपोजिट नजर आयेंगें। फिल्म मस्तीजादे में सनी पहली बार डबल रोल में नजर आयेंगीं।

सूत्रों के मुताबिक सनी शो में घरवालों को कुछ टास्क देंगीं। जो भी घर-वाला सनी के टास्क का विजेता होगा उसे सनी लियोन के साथ रोम-रोम रोमांटिक पर डांस करने का मौक़ा मिलेगा। आपको बता दें सनी लियोन को भी हिंदी सिनेमा में एंट्री बिग-बॉस के सीजन 5 से ही मिली थी।

["अब शाहरूख सलमान मेरे होंठों पर ही अटक गए तो क्या करूं!"]

वह बिग-बॉस सीजन 5 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी है। खास बात यह थी कि जब वह घर में ही थी तभी फिल्म निर्देशक एकता कपूर ने उन्हें अपनी फिल्म जिस्म 2 के लिए बतौर अभिनेत्री साइन कर लिया था।

विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X