Pics: जब सन्नी संग अंकिता ने भी कहा..यह दुनिया पित्तल की...
21 मार्च को रिलीज होने जा रही है एकता कपूर की मोस्ट अवेटड मूवी 'रागिनी एमएमएस 2'। खौफ और सेक्स का तड़का लिए इस फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।इसलिए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को हॉट बनाने वाली सन्नी लियोन जीटीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर पहुंची औऱ जमकर 'रागिनी एमएमएस 2' का प्रमोशन किया।
शो के सेट पर सन्नी लियोन और डेली सोप 'पवित्र रिश्ता' की लीड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे दोंनों ने जमकर धमाल मचाया। दोनों अभिनेत्रियों ने फिल्म के गाने 'बेबी डॉल' पर साथ में डांस किया। अंकिता जहां सफेद रंग की डिजायनर साड़ी में शानदार लग रही थीं, वहीं सन्नी भी शिमरी बेज साड़ी में देसी अवतार में नजर आईं। दोनों ने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई साड़ियां पहनी थीं। यह एपीसोड बुधवार को प्रसारित होगा।
गौरतलब है कि भूषण पटेल निर्देशित 'रागिनी एमएमएस 2' में दिव्या दत्ता, संध्या मृदुल, परवीन डबास भी हैं। फिल्म 21 मार्च को प्रदर्शित होनी है। यहां आपको यह भी बता दें कि जीटीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' की निर्माता भी एकता कपूर ही है और यह एकता के टॉप टेन शों में से एक है।
आईये आपको दिखाते हैं जीटीवी के मशहूर शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर सन्नी लियोन को...


Click it and Unblock the Notifications











