भीड़ के सामने पूल में सनी लियोन के साथ ऐसी हरकत, मजाक पड़ गया भारी Video
सनी लियोन सोशल मीडिया की वायरल क्वीन हैं। तभी तो उनकी एक तस्वीर हो या वीडियो। चंद मिनट में वायरल होते हुए देर नहीं लगती है। इस बार भी सनी का ये वीडियो रफ्तार से देखा जा रहा है। इस वीडियो में सनी अपने दोस्तों के साथ काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
जहां पर स्विमिंग पूल के पास सभी के साथ डांस कर रही हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, सनी किसी ना किसी मस्ती की प्लानिंग कर रही हैं। इसी प्लानिंग के तहत वह मजाकिया तरीके से अपने एक साथी को पानी में ढकेल देती हैं। फिर क्या सनी को अपनी इस मस्ती का जवाब भी उसी अंदाज से मिलता है।

सभी दोस्त मिलकर सनी को पानी में धक्का दे देते हैं। सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है।
उन्होंने लिखा है कि ये प्रैंक वैसा नहीं हुआ जैसा मैंने चाहा था। फिर भी बहुत मजा आया । सनी फिलहाल फिल्मों से गायब है। वह ज्यादा तर एमटीवी के शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देती हैं। इसके साथ पिछले साल उनकी बायोपिक करणजीत कौर वेब सीरीज के तौर पर लांच की गई थी। ( नीचे देखिए VIDEO)


Click it and Unblock the Notifications