Video सनी लियोन ने Bigg Boss के लिए किया जब किया ऐसा सिजलिंग पोल डांस
सलमान खान का बहुप्रितक्षित शो बिग बॅास 13 का आगाज जल्द होने वाला है। इस बार आम कंटेस्टेंट से ज्यादा मेकर्स स्टार कंटेस्टेंट पर फोकस कर रहे हैं। यही वजह है कि टीवी के कई बड़े स्टार्स की इस शो से जुड़ने की चर्चा जोरों पर हैं। बिग बॅास ने हमेशा से कंट्रोवर्शियल चेहरों को भी शो का हिस्सा बनाया है।
इसी के चलते इस बार मशहूर पोर्न स्टार डैनी डी के भी शो से जुड़ने की खबरें आ रही हैं। बिग बॅास सीजन 12 के लिए भी डैनी डी का नाम सामने आया था। हालांकि हाई फीस के कारण वह शो का हिस्सा नहीं बन पाएं। लेकिन इस बार वह बिग बॅास के घर में जा सकते हैं। ऐसी खबर है कि जिस तरह बिग बॅास 5 में सनी की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।

ठीक इसी तरह डैनी डी को भी शो में शामिल किया जा सकता है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सनी लियोन को बॅालीवुड में जाने और चमकने का रास्ता बिग बॅास से ही मिला है। इस शो में पोर्न स्टार होने के साथ सनी लियोन अपने पोल डांस के कारण भी काफी लाइमलाइट बटोरने में कामयाब हुईं।
सनी ने बिग बॅास 5 में ये मेरा दीवानापन सांग पर पोल डांस किया था। उनके इस एक्ट की जमकर तारीफ हुई थी। एक बार फिर से सनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं सनी का वीडियो और कुछ खास तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











