बिग बॉस में सन्नी ने किया उत्तेजक पोल डांस
सबसे पहले बिग बॉस ने इस घर के लिए कैप्टन का चुनाव किया जिसमें महक चहल ने अपना नाम कैप्टनशीप के लिए रखा, और फिर पूजा बेदी को बिग बॉस ने कैप्टन के नाम के लिए बुलाया तो उन्होंने पूजा मिश्रा का नाम कैप्टनशीप के लिए चुना। आखिर में पूजा मिश्रा इस घर की कैप्टन के लिए चुन ली गयी।
आकाशदीप सहगल रोज की तरह बिना किसी बात पर महक चहल से लड़ लेते हैं। और हर बार की तरह अपनी गल्ती नहीं मानते। इधर धिरे धिरे सन्नी ने इस घर के लोगों के बीच अपनी जगह बना ली है। अब वह पूजा बेदी से जानना चाहती है कि इस घर में रह रहे लोगों को जब उनकी असलीयत का पता चलेगा तब घर वाले कैसे रिएक्ट करेंगे।
सन्नी ने इनडारेक्टली पूजा से यह सवाल पूछा कि क्या वो किम करदाशियां के बारे में जानती हैं। वो किस तरह से इतनी बड़ी सेलीब्रिटी बनी हैं। पूजा ने कुछ नहीं कहा बस मुस्कुरा दिया। पूजा ने अपनी बात को खत्म करते हुए यह कहा कि भारतीय दर्शक रूढि़वादी हैं और इस तरह के एक्ट को कभी पसंद नहीं करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












