सनी लियोन की Splitsvilla में Urfi Javed ने गिराई बिजली, फैंस ने बोला- यहां भी आ गई , ब्लॉकबस्टर सीजन

बिग बॅास ओटीटी की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद के हाथ में बड़ा शो लग गया है। स्टाइल , फैशन और अपने बेबाक बयान के लिए चर्चा में छाने वाली उर्फी जावेद टीवी के लोकप्रिय शो एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 4 में एंट्री करेंगी। बिग बॅास ओटीटी खत्म होने एक साल से अधिक समय के बाद उर्फी जावेद के पास यह मौका खुद चलकर आया है।
इसकी वजह है इंटरनेट पर उनकी लोकप्रियता। उर्फी जावेद ने अपने इस नए प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा की है। एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 4 का प्रोमो इंटरनेट पर रिलीज किया गया है। इस प्रोमो में उर्फी के फैशन सेंस के साथ उनका स्टाइल भी लाजवाब दिखाई दे रहा है। इस बार का गेम 10 लड़के और 10 लड़कियों के बीच होगा।
उर्फी इस प्रोमो वीडियो में बिजली गिराते हुए दिख रही हैं।अपने एक्शन के साथ अपने स्टाइल से। उर्फी ने इस शो का हिस्सा बनने को लेकर कहा है कि मैं एमटीवी स्प्लिट्सविला को सदियों से फॅालो कर रही हूं। इस लोकप्रिय डेटिंग रिएलिटी शो का हिस्सा बनना सिर्फ पागलपन है। मैं बहुत रोमांटिक हूं। यह शो परफेक्ट मैच खोजने के लिए है। जाहिर सी बात है कि मैं हमेशा से इसका हिस्सा बनना चाहती थी।
वहीं इस प्रोमो के नीचे फैंस कमेंट कर के पूछ रहे हैं कि यहां पर भी उर्फी आ गई? एक यूजर ने लिखा है कि उर्फी जावेद वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। वहीं एक फैन ने तो उर्फी के रहने से इस सीजन को ब्लॉकबस्टर तक बता दिया है। प्यार, फाइट और ढेर सारे सरप्राइज के साथ 12 नवंबर से इस सीजन का आगाज होने जा रहा है। सनी लियोन और अर्जुन बिजलानी इस सीजन को होस्ट करेंगे। यह प्रोमो देखने के बाद ऐसा मालूम होता है कि वीकेंड पर बिग बॅास 16 को टीआरपी में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दिलचस्प टास्क के साथ रोमांस और भावनाओं का यह गेम क्या रंग दिखाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications