7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर दिखेगा सन्नी-मल्लिका का हुस्न
लाइफ ओके के बहुचर्चित रियलिटी शो रियलिटी डेटिंग गेम 'द बैचलर' शो प्रसारित होने से पहले ही काफी सुर्खियों में हैं। इंटरनेट पर तो इस शो को लेकर खासी बातें की जा रही हैं। और बातें हो भी क्यों ना क्योंकि बॉलीवुड की दो हसीन बालाएं इस शो में साथ-साथ दिखायी पड़ने वाली हैं। खबर है कि रियलिटी डेटिंग गेम 'द बैचलर' शो में हॉट मल्लिका की मदद करेंगे ग्लैमरस सन्नी लियोन।
शो के पहले ही मल्लिका ने ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग ना चाहते हुए भी इस शो के बारे में बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्विटर औऱ फेसबुक पर लिखा है कि मल्लिका और सन्नी को साथ-साथ देखना मतलब की शो पूरी तरह से हॉट एंड स्पाइसी होने वाला है। शो की स्टारकास्ट से लगता है कि भले ही शो फैमिली चैनल पर आ रहा हो लेकिन शो फैमिली नहीं होगा।
गौरतलब है कि 'द बैचलर' शो टेलिकास्ट लाइफ ओके पर होगा। शो के होस्ट रोहित रॉय हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि अमेरिका के हिट रियलिटी शो पर आधारित 'द बैचलर' मेरे ख्यालों की मल्लिका .. के जरिये अपने लिए बेस्ट दुल्हा खोजेंगी, जिसमें सन्नी लियोन उन्हें अपने लिए जीवन साथी को खोजने में मदद करेंगीं।
आगे की खबर पढ़े स्लाइड में..


Click it and Unblock the Notifications