बिग बॉस के घर में जमकर एक्सपोज कर रही हैं सन्नी

सन्नी को बिना किसी कॉट्रोवर्सी के ताज दिया जाना इसी बात को बता रहा था कि इस घर के मर्द सन्नी लियोन पर लट्टू हो चुके हैं। इतना ही नहीं वो अपने सारे काम छोड़ कर सन्नी के आस पास ही भटकते रहते हैं। आकाशदीप तो पहले ही कह चुके हैं कि सन्नी उनकी बहन नहीं है।
सिद्धार्थ ने भी सोनाली की तरफ ध्यान देना कम कर दिया है। जब से सन्नी इस घर में आईं हैं पूजा मिश्रा भी कुछ कुछ शांत रहने लगी हैं। लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता कि इनका गुस्सा कब और किसपर कहर बन कर बरसे। वैसे तो बिग बॉस ने पहले ही पूजा मिश्रा को वॉर्न कर दिया है कि अगर वो अपने नेचर को चेंज नहीं करती हैं तो उन्हें घर से बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है।
आज कल दर्शक भी बिग बॉस केवल सन्नी लियोन का अदाएं देखने के लिए ही देखते हैं। यह बात शायद सन्नी भी जानती हैं इसलिए वो भी जब मौका मिलता सन्नी एक्सपोज करने से बाज नहीं आती हैं। वो हर समय कुछ इस तरह के ही कपड़े पहनती है जिससे घर के साथ साथ बाकी दर्शकों का ध्यान भी उन पर से कहीं और ना भटके।


Click it and Unblock the Notifications











