शाहरूख - सलमान जमकर देने वाले हैं अपना 'लैला' MOMENT
शाहरूख खान रईस को प्रमोट करने सलमान खान के बिग बॉस 10 में जाएंगे लेकिन इस बार उनके साथ होंगी उनकी लैला ओ लैला...सनी लियोन।
शाहरूख खान की रईस का प्रमोशन शुरू हो चुका है और अब जब शाहरूख की फिल्म हो और दोस्त सलमान खान साथ ना दें, ऐसा तो नहीं हो सकता। अगले हफ्ते रईस का प्रमोशन बिग बॉस 10 पर होगा। यानि कि शाहरूख - सलमान एक साथ।
लेकिन इस बार शाहरूख खान और सलमान खान के साथ लगेगा लैला का तड़का। नहीं समझे? रईस की लैला यानि कि सनी लियोन। और सनी लियोन शाहरूख - सलमान के साथ लैला ओ लैला पर थिरकने वाली भी हैं।

सनी लियोन का लैला ओ लैला हर जगह सुपरहिट हो चुका है। अब चूंकि फिल्म की हीरोइन माहिरा खान फिल्म को प्रमोट नहीं कर पा रही हैं तो सनी लियोन बिग बॉस में उनकी कमी पूरी करेंगी।
[#JustIN: क्या 800 करोड़ के लिए साथ आ रहे आमिर - शाहरूख?]
बिग बॉस ने ही सनी लियोन को पहचान दी थी और बिग बॉस पर अपनी फिल्म प्रमोट करना उनके लिए शानदार तोहफा होगा। वहीं फैन्स को भी शाहरूख - सलमान और सनी लियोन को एक साथ डांस करते देखने में काफी मज़ा आएगा।
सनी लियोन ने पहले भी कई इंटरव्यू में बताया कि इतना बड़ा गाना मिलना ऐसा मौका है जो रोज़ रोज़ नहीं मिलता और इसलिए वो बहुत ज़्यादा उत्साहित हैं। वैसे भी इस गाने से उन्हें किस किस से टक्कर लेनी है जानिए यहां।
और जब एक साथ लैला पर शाहरूख - सलमान और सनी लियोन डांस करेंगे तो सबको मज़ा आ ही जाएगा। क्योंकि पिछले साल शाहरूख सलमान ने कितने मज़े किए थे याद ही होगा। नहीं तो हम दिला देते हैं। करिए बिग बॉस रिवाइंड


Click it and Unblock the Notifications