सनी लियोन की धमाकेदार बोल्ड वापसी - कामसूत्र के साथ
सनी लियोन काफी समय से अपनी बोल्ड इमेज से काफी दूर हैं। आखिरी बार वो ज़ी 5 की वेब सीरीज़ कैरेनजीत कौर में दिखाई दी थीं जो उनकी खुद की बायोपिक थी। इसके अलावा, सनी लगभग परदे से गायब हैं। लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी करने जा रही हैं अपने बोल्ड अंदाज़ में।
खबर है कि एकता कपूर ने सनी लियोन को ऑल्ट बालाजी के लिए एक वेबसीरीज़ ऑफर की है जिसका नाम है कामसूत्र और ये कामसूत्र किताब पर ही बनेगी। कामसूत्र एक किताब है जिसे वात्यायन ने लिखा है जो ज़िंदगी जीने के तरीके के मूल बताती है। लेकिन ये किताब, सेक्स के तरीकों और काम भावनाओं के लिए ज़्यादा मशहूर है।

बॉलीवुड में 1996 में कामसूत्र पर एक फिल्म बन चुकी है जो कान्स फिल्म फेस्टिवल में रिलीज़ की गई थी। फिल्म में रेखा मुख्य भूमिका में थीं। भारत में ये फिल्म अपने अत्यंत बोल्ड कंटेंट के चलते बैन कर दी गई थी।
अब सनी लियोन एक बार फिर से कामसूत्र का पाठ पढ़ाने के लिए लौट रही हैं। एकता कपूर का मानना है कि ये किरदार, सनी लियोन से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











